गया में झारखंड पुलिस के हवलदार से ठगी, मोबाइल छीन खाते से उड़ाए 35 हजार रुपये

गया शहर में साइबर ठगों ने इस बार झारखंड पुलिस के एक हवलदार को निशाना बनाया है. एटीएम के पास झांसे में लेकर बदमाशों ने उनका मोबाइल और पर्स छीन लिया तथा यूपीआई के जरिए बैंक खाते से 35 हजार रुपये ट्रांसफर कर लिये. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

Gaya News: (रोशन कुमार) शहर में साइबर ठगों का दुस्साहस लगातार बढ़ता जा रहा है. ताजा मामले में झारखंड के पलामू-लेस्लीगंज पुलिस बल में तैनात हवलदार जितेंद्र कुमार को झांसे में लेकर बदमाशों ने उनका मोबाइल फोन और पर्स छीन लिया. इसके बाद मोबाइल के जरिए यूपीआई और पे-फोन का इस्तेमाल कर उनके बैंक खाते से 35 हजार रुपये उड़ा लिये गये.

गया रेलवे स्टेशन के पास हुई घटना

पीड़ित हवलदार के बेटे चंदन कुमार सिंह ने बताया कि उनके पिता किसी काम से गया शहर आये थे. गया रेलवे स्टेशन से पहले बाटा रोड उतर साइड स्थित स्टेट बैंक एटीएम के पास दो अज्ञात युवकों ने उन्हें बातों में उलझाकर धोखाधड़ी की वारदात को अंजाम दिया.

दो बार में खाते से निकाले रुपये

पीड़ित के अनुसार आरोपितों ने मोबाइल फोन अपने कब्जे में लेने के बाद डिजिटल पेमेंट एप का इस्तेमाल किया. पहली बार में 30 हजार रुपये और दूसरी बार में पांच हजार रुपये ट्रांसफर कर लिये गये. घटना के बाद पीड़ित को ठगी की जानकारी मिली तो उनके होश उड़ गये.

कोतवाली थाने में दर्ज हुआ केस

मामले की शिकायत कोतवाली थाना पुलिस से की गई है. पीड़ित हवलदार के बयान पर थानाध्यक्ष धनंजय कुमार सिंह ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है. पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है. साथ ही मोबाइल और बैंक ट्रांजैक्शन के आधार पर आरोपितों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है.

Also Read: 23 लाख की लागत से बना मॉडर्न पार्क जनता को समर्पित, नूतन नगर को मिली बड़ी सौगात

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sakshi Kumari

साक्षी कुमारी को डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 3 वर्षों का अनुभव है. पिछले तीन वर्षों से वह डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. उन्हें राजनीति, शिक्षा, रोजगार, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक मुद्दों से जुड़ी खबरों की रिपोर्टिंग और लेखन का अनुभव है. बिहार की राजनीति और क्षेत्रीय मुद्दों पर उनकी विशेष रुचि है. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization) की भी अच्छी समझ है, जिससे वह पाठकों तक समय पर और प्रभावी ढंग से खबरें पहुंचाने में दक्ष हैं. तथ्यपरक, विश्वसनीय और SEO-अनुकूल समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यशैली है.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >