मानपुर को मिली बैंकिंग की बड़ी सौगात, Bank of India की नई शाखा का भव्य उद्घाटन

जिले के मानपुर प्रखंड क्षेत्र स्थित शिखर मोड़ पर शनिवार को Bank of India की नई शाखा का शुभारंभ किया गया. बैंक अधिकारियों ने फीता काटकर और दीप प्रज्वलित कर शाखा का उद्घाटन किया.

Gaya News:(गया से संजीव कुमार सिन्हा) जिले के मानपुर प्रखंड क्षेत्र स्थित शिखर मोड़ पर शनिवार को Bank of India की नई शाखा का शुभारंभ किया गया. बैंक अधिकारियों ने फीता काटकर और दीप प्रज्वलित कर शाखा का उद्घाटन किया. नई शाखा खुलने से मानपुर और आसपास के लोगों को बेहतर बैंकिंग सुविधाएं मिलेंगी.

फीता काटकर हुआ नई शाखा का उद्घाटन

नई शाखा का उद्घाटन Bank of India के एफजीएमओ फील्ड महाप्रबंधक एसबी साहनी, आंचलिक प्रबंधक अभय कुमार झा और शाखा प्रबंधक पवन कुमार ने संयुक्त रूप से किया. उद्घाटन समारोह के दौरान बैंक अधिकारियों और स्थानीय लोगों की मौजूदगी रही.

गया अंचल की 57वीं और जिले की 15वीं शाखा बनी

इस मौके पर फील्ड महाप्रबंधक एसबी साहनी ने बताया कि Bank of India के 120वें स्थापना वर्ष के अवसर पर गया अंचल में यह 57वीं शाखा शुरू की गई है. वहीं गया जिले में बैंक की यह 15वीं शाखा है.

मानपुर और आसपास के लोगों को मिलेगा सीधा लाभ

बैंक अधिकारियों ने कहा कि नई शाखा खुलने से मानपुर प्रखंड और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को बैंकिंग सेवाओं के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा. ग्राहकों को जमा, निकासी, ऋण और अन्य आधुनिक बैंकिंग सुविधाएं आसानी से उपलब्ध हो सकेंगी.

बैंकिंग सुविधाओं के विस्तार पर जोर

कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों ने कहा कि Bank of India लगातार ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में अपनी सेवाओं का विस्तार कर रहा है ताकि अधिक से अधिक लोगों को बेहतर बैंकिंग सुविधा उपलब्ध कराई जा सके.

Also Read: गया में विवाहिता की रहस्यमयी मौत, फंदे से लटका मिला शव, पति और चाची फरार

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sakshi Kumari

साक्षी कुमारी को डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 3 वर्षों का अनुभव है. पिछले तीन वर्षों से वह डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. उन्हें राजनीति, शिक्षा, रोजगार, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक मुद्दों से जुड़ी खबरों की रिपोर्टिंग और लेखन का अनुभव है. बिहार की राजनीति और क्षेत्रीय मुद्दों पर उनकी विशेष रुचि है. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization) की भी अच्छी समझ है, जिससे वह पाठकों तक समय पर और प्रभावी ढंग से खबरें पहुंचाने में दक्ष हैं. तथ्यपरक, विश्वसनीय और SEO-अनुकूल समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यशैली है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >