चाकंद में गांजा तस्करी का भंडाफोड़, 2.8 किलो गांजा और 3.61 लाख नकद बरामद

Gaya News: गया जिले के चाकंद थाना क्षेत्र में पुलिस ने गांजा कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है।

Gaya News: (अजीत कुमार की रिपोर्ट) गया जिले के चाकंद थाना क्षेत्र में पुलिस ने गांजा कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है। गुप्त सूचना के आधार पर की गई छापेमारी में पुलिस ने आरोपी के घर और दुकान से भारी मात्रा में गांजा तथा लाखों रुपये नकद बरामद किए हैं। इस कार्रवाई के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है।

थाना अध्यक्ष को मिली थी सूचना

जानकारी के अनुसार चाकंद थाना अध्यक्ष शिवम कुमार को सूचना मिली थी कि चाकंद गढ़ निवासी केस कुमार उर्फ केस शर्मा अपने घर और दुकान से गांजा बेचने का अवैध कारोबार चला रहा है। सूचना मिलते ही वरीय अधिकारियों को अवगत कराया गया। इसके बाद नगर अंचलाधिकारी की मौजूदगी में पुलिस टीम का गठन कर छापेमारी की गई।

भागने की कोशिश में आरोपी गिरफ्तार

पुलिस टीम जब आरोपी के घर पहुंची तो वह भागने की कोशिश करने लगा, लेकिन पुलिस जवानों ने उसे तुरंत पकड़ लिया। इसके बाद विधिसम्मत तरीके से घर और दुकान की तलाशी ली गई।

घर और दुकान से गांजा बरामद

तलाशी के दौरान आरोपी के घर से करीब 2 किलो 700 ग्राम गांजा बरामद किया गया। वहीं उसकी दुकान से लगभग 125 ग्राम गांजा और मिला। इस तरह पुलिस ने कुल 2 किलो 825 ग्राम गांजा जब्त किया।

लाखों रुपये नकद भी मिले

छापेमारी के दौरान पुलिस ने बड़ी मात्रा में नकदी भी बरामद की। आरोपी के घर से 3 लाख 51 हजार 530 रुपये तथा दुकान से 9 हजार 640 रुपये नकद मिले। पुलिस का मानना है कि यह रकम मादक पदार्थों के कारोबार से जुड़ी हो सकती है। बरामद सभी सामानों को जब्त कर सील कर दिया गया है।

एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज

गिरफ्तार आरोपी की पहचान केस कुमार उर्फ केस शर्मा, पिता उपेंद्र शर्मा, निवासी चाकंद गढ़, थाना चाकंद, जिला गया के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

ALSO READ: श्रीश्री रविशंकर ने पूरी दुनिया को वसुधैव कुटुंबकम का वास्तविक अर्थ समझाया : विस अध्यक्ष

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: karunatiwari

करुणा तिवारी बिहार के आरा, वीर कुंवर सिंह की धरती से आती हैं। उन्होंने पत्रकारिता में अपने करियर की शुरुआत Doordarshan Bihar के साथ की। 8 वर्षों तक टीवी और डिजिटल माध्यम में सक्रिय रहने के बाद, वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल, बिहार टीम के साथ कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें बिहार की राजनीति, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सामाजिक मुद्दों में विशेष रुचि है। अपने काम के प्रति समर्पित करुणा हर दिन कुछ नया सीखने और बेहतर करने की कोशिश करती हैं, ताकि सशक्त और प्रभावी पत्रकारिता के माध्यम से समाज तक सच्चाई पहुंचा सकें।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >