बोधगया में फिट इंडिया मूवमेंट के तहत एसएसबी की साइकिल रैली, जवानों और छात्रों ने दिया फिटनेस का संदेश

Gaya News: “फिट इंडिया मूवमेंट” के 75वें संस्करण के तहत रविवार को गया में सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) द्वारा भव्य साइकिल रैली का आयोजन किया गया.

Gaya News: (बोधगया से कलेन्द्र प्रताप की रिपोर्ट ) “फिट इंडिया मूवमेंट” के 75वें संस्करण के तहत रविवार को गया में सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) द्वारा भव्य साइकिल रैली का आयोजन किया गया. क्षेत्रक मुख्यालय गया और 29वीं वाहिनी एसएसबी के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस रैली में जवानों, अधिकारियों और स्कूली विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया.

कमांडेंट कुणाल के मार्गदर्शन में हुआ आयोजन

साइकिल रैली का आयोजन एसएसबी के कमांडेंट कुणाल के मार्गदर्शन में किया गया. रैली 29वीं वाहिनी मुख्यालय परिसर धनावां, बोधगया से शुरू होकर खटकाचक, गया तक लगभग आठ किलोमीटर की दूरी तय करते हुए संपन्न हुई.स्थानीय लोगों ने एसएसबी के इस फिटनेस अभियान की सराहना की और कहा कि इस तरह के कार्यक्रम युवाओं को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं.

फिटनेस और स्वास्थ्य के प्रति किया जागरूक

रैली का मुख्य उद्देश्य नागरिकों और जवानों के बीच स्वास्थ्य, फिटनेस और नियमित व्यायाम के प्रति जागरूकता फैलाना था. कार्यक्रम के दौरान लोगों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया गया.एसएसबी अधिकारियों ने लोगों से दैनिक जीवन में साइकिल चलाने और शारीरिक गतिविधियों को बढ़ाने की अपील की.

जवानों और विद्यार्थियों ने दिखाया उत्साह

अधिकारियों ने कहा कि नियमित व्यायाम और फिटनेस से स्वस्थ समाज का निर्माण संभव है. इस साइकिल रैली में उप कमांडेंट अवनीश यादव, रवि भूषण और रवि शेखर झा समेत कई अधिकारी शामिल हुए. साथ ही स्कूली विद्यार्थियों और एसएसबी जवानों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया.

Also Read: गया में पुलिस लाइन रोड पर लगा मुफ्त इलाज शिविर, 90 मरीजों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sakshi kumari

साक्षी देश के प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद की धरती सीवान से आती हैं. पत्रकारिता में करियर की शुरुआत News4Nation के साथ की. 3 सालों तक डिजिटल माध्यम से पत्रकारिता करने के बाद वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल के साथ कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार की राजनीति में रुचि रखती हैं. हर दिन नया सीखने के लिए इच्छुक रहती हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >