जनता दरबार में डीएम ने सुनीं लोगों की समस्याएं, अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश

Gaya News: गया डीएम शशांक शुभंकर ने जनता दरबार में 50 से अधिक लोगों की समस्याएं सुनीं. भूमि विवाद, आवास, स्वास्थ्य और शिक्षा से जुड़ी शिकायतों पर अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए गए.

Gaya News(रौशन कुमार): गया के डीएम श्री शशांक शुभंकर ने समाहरणालय स्थित कार्यालय प्रकोष्ठ में आयोजित दैनिक जनता दरबार के माध्यम से जिले के विभिन्न प्रखंडों से आए लगभग 50 से अधिक आमजनों की समस्याएं सुनीं. इस अवसर पर भूमि विवाद, आवास योजना, स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़ी शिकायतें, शिक्षा विभाग से जुड़े विषयों समेत अन्य मामलों को लोगों ने डीएम के सामने उठाया.

समस्याओं का समय पर समाधान करना प्राथमिकता

डीएम ने उपस्थित अधिकारियों को संबंधित प्रकरणों का त्वरित और निष्पक्ष निपटारा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए. उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं का समय पर समाधान जिला प्रशासन की प्राथमिकता है और प्रत्येक विभागीय पदाधिकारी इस दिशा में गंभीरता से कार्य करें.

डीएम ने दखल करवाने के दिए निर्देश

जनता दरबार मे मानपुर उसरी पंचायत के आवेदक ने उनकी जमीन पर दखल कब्जा नही दिए जाने संबंधी समस्या का आवेदन दिया है, डीएम ने अंचलाधिकारी मानपुर और एसएचओ मानपुर को जांच करते हुए दखल करवाने के निर्देश दिए हैं.

बेलागंज इरकी के आवेदक ने कहा कि वह दूसरे राज्य में प्राइवेट नौकरी करते हैं, बेलागंज में उनकी जमीन है, जिसे जबरन कुछ दबंगो द्वारा कब्जा किया जा रहा ह. डीएम ने अनुमण्डल पदाधिकारी और अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी को संयुक्त रूप से जांच करने के निर्देश दिए हैं.

Also Read: नींद खुली तो गायब थी बाइक, सीधे थाने पहुंचा पीड़ित

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: kumarsuryakant

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >