Gaya News : पुलिस बल के साथ से शुरू हुआ कॉरिडोर का सीमांकन

Gaya News : अमृतसर-कोलकाता औद्योगिक कॉरिडोर का सीमांकन मंगलवार से शुरू हो गया. ग्रामीणों के काफी विरोध के बाद जिला प्रशासन ने सीमांकन स्थल पर एसएसबी के जवानों को प्रतिनियुक्त कर दिया.

डोभी. अमृतसर-कोलकाता औद्योगिक कॉरिडोर का सीमांकन मंगलवार से शुरू हो गया. ग्रामीणों के काफी विरोध के बाद जिला प्रशासन ने सीमांकन स्थल पर एसएसबी के जवानों को प्रतिनियुक्त कर दिया. अंचल अधिकारी परिक्षित कुमार और बियाडा के अधिकारियों की देखरेख में काम शुरू हुआ. गौरतलब हो की शुक्रवार को ग्रामीणों के द्वारा सीमांकन करने आये बियाडा अमीन पर लेमबोगड़ा गांव के पास पत्थरबाजी करके भगा दिया गया था. इसकी सूचना जिले के वरीय अधिकारियों को दी गयी. घटना के बाद वरीय अधिकारियों ने धनगाई स्थित एसएसबी कैंप से जवानों को मौके पर उपस्थित रहने का निर्देश दिया. सीमांकन का कार्य विवादित जगह लेमबोगड़ा से ही भारी संख्या में पुलिस बल की मौजूदगी में शुरू हुआ. भारी संख्या में पुलिस बल को देखकर ग्रामीण कार्यस्थल पर नहीं पहुंचे. अंचल अधिकारी परिक्षित कुमार ने बताया कि सीमांकन का कार्य तीव्र गति से किया जा रहा है. इस कार्य में बियाडा के अमीन लगे हुए हैं.अधिग्रहित जमीन सीमांकन के बाद बाउंड्री का कार्य किया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >