गया. गया रेलवे स्टेशन स्थित चार और पांच नंबर प्लेटफॉर्म पर कन्स्ट्रक्शन का काम पूरा होने के बाद डेढ़ माह बाद रद्द ट्रेनों का परिचालन शुरू किया गया है. रेलवे अधिकारियों ने बताया कि चार और पांच नंबर प्लेटफॉर्म पर 21 जनवरी से छह मार्च तक मेगा ब्लॉक लेकर कंस्ट्रक्शन का कामकाज चल रहा था. इस कारण ट्रेनों का परिचालन रद्द कर दिया गया था. वहीं चार और पांच नंबर प्लेटफॉर्म पर यात्रियों को हर सुविधा मिलनी शुरू हो जायेगी.
रद्द किये गये ट्रेनों का परिचालन शुरू
गाड़ी संख्या 53213 व 53214 पटना-गया पैसेंजर
गाड़ी संख्या 63289 व 63290 गया-डेहरी पैसेंजरगाड़ी संख्या 53616 व 53615 गया- जमालपुर पैसेंजरगाड़ी संख्या 53636 गया-किऊल पैसेंजरगाड़ी संख्या 53627 किऊल-गया पैसेंजर
गाड़ी संख्या 53634 गया-किऊल पैसेंजरगाड़ी संख्या 53635 किऊल-गया पैसेंजरगाड़ी संख्या 53631 गया-झाझा पैसेंजरगाड़ी संख्या 53632 गया-झाझा पैसेंजर
गाड़ी संख्या 63242 व 63245 गया-पटना मेमू पैसेंजरनिर्धारित रूट से चलेंगी ये ट्रेनें
गाड़ी 13243 व 13244 पटना-भभुआ इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन. गाड़ी संख्या 14223 व 14224 बुद्ध पूर्णिमा एक्सप्रेस ट्रेन.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
