Gaya News : प्रेमिका से मिलने पहुंचे युवक की करा दी शादी

Gaya News : थाना क्षेत्र के चरोखरी गांव में प्रेमिका से मिलने पहुंचे युवक की घरवालों एवं ग्रामीणों ने शादी करा दी. घटना शनिवार की देर रात की है.

फतेहपुर. थाना क्षेत्र के चरोखरी गांव में प्रेमिका से मिलने पहुंचे युवक की घरवालों एवं ग्रामीणों ने शादी करा दी. घटना शनिवार की देर रात की है. ग्रामीणों के द्वारा शादी का वीडियो भी बनाया गया है, जो रविवार को सोशल साइट पर तेजी से वायरल हो गया. बंटी कुमार व स्वीटी कुमारी के बीच पिछले चार साल से प्रेम-प्रसंग चल रहा था. वह अक्सर प्रेमिका से मिलने उसके घर आया करता था. हमेशा की तरह वह शनिवार की रात भी अपने प्रेमिका से मिलने के लिए घर आया था. इधर इसकी जानकारी प्रेमिका के परिजनों को लग गयी और दोनों की शादी करायी गयी. ग्रामीणों के द्वारा शादी कराने को लेकर आनन-फानन में देर रात मंदिर में दोनों प्रेमी युगल को लाया गया. दोनों बालिग थे.दोनों की शादी करा दी. अनोखे शादी को देखने के लिए पूरा गांव पहुंचा था.शादी के लिए दोनों राजी हो गये. उसके बाद मंदिर में हीं शादी हुई.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >