गुरुआ में हथकड़ी लगाकर कोर्ट में पेश करने पर भड़के वकील, बार एसोसिएशन ने डीएसपी को सौंपा ज्ञापन, थानाध्यक्ष के निलंबन की मांग

गुरुआ थाना में अधिवक्ता मुसाफिर रविदास के साथ कथित अमानवीय व्यवहार को लेकर शेरघाटी बार एसोसिएशन ने मोर्चा खोल दिया है. अधिवक्ताओं ने पुलिस कार्रवाई को कानून और मानवाधिकारों के खिलाफ बताते हुए थानाध्यक्ष के निलंबन, निष्पक्ष जांच और मुआवजे की मांग को लेकर डीएसपी शेरघाटी को ज्ञापन सौंपा है.

Gaya News: (नवीन कुमार मिश्रा) शेरघाटी बार एसोसिएशन ने गुरुआ थाना में अधिवक्ता मुसाफिर रविदास के साथ कथित अमानवीय व्यवहार को लेकर गुरुवार को पुलिस उपाधीक्षक शेरघाटी को ज्ञापन सौंपा. बार एसोसिएशन के अध्यक्ष मो. अजीजुर रहमान और सचिव सुधीर सिंह के हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन में गुरुआ थानाध्यक्ष पर गंभीर आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की गई है.

बिना भोजन-पानी के 14 घंटे हाजत में रखा

ज्ञापन में कहा गया है कि 19 मई 2026 की रात अधिवक्ता मुसाफिर रविदास को बिना भोजन और पानी दिए हाजत में बंद रखा गया. आरोप है कि करीब 14 घंटे बाद 20 मई को उन्हें हथकड़ी लगाकर खुले वाहन से न्यायालय में पेश किया गया. बार एसोसिएशन ने इसे संविधान के अनुच्छेद 21 का उल्लंघन बताते हुए पुलिस कार्रवाई को अमानवीय और कानून विरुद्ध करार दिया है.

थानाध्यक्ष के निलंबन समेत तीन प्रमुख मांगें

बार एसोसिएशन ने डीएसपी से तीन प्रमुख मांगें रखी हैं. पहली मांग में गुरुआ थानाध्यक्ष को तत्काल निलंबित करने की बात कही गई है. दूसरी मांग में अधिवक्ता मुसाफिर रविदास के साथ हुए कथित अपमानजनक व्यवहार के लिए विधिसम्मत मुआवजा देने की मांग की गई है. वहीं तीसरी मांग में गुरुआ थाना कांड संख्या 191/26 की निष्पक्ष जांच के लिए स्वतंत्र अनुसंधानकर्ता नियुक्त करने की अपील की गई है.

अधिवक्ताओं में आक्रोश, आंदोलन की चेतावनी

इस मामले को लेकर अधिवक्ताओं में भारी आक्रोश देखा जा रहा है. बार एसोसिएशन ने चेतावनी दी है कि यदि मामले में शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो आगे आंदोलनात्मक कदम उठाए जाएंगे.

Also Read: बिहार में एडवोकेट को हथकड़ी लगाकर कोर्ट भेजने पर बवाल, वकीलों का हंगामा

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sakshi Kumari

साक्षी कुमारी को डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 3 वर्षों का अनुभव है. पिछले तीन वर्षों से वह डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. उन्हें राजनीति, शिक्षा, रोजगार, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक मुद्दों से जुड़ी खबरों की रिपोर्टिंग और लेखन का अनुभव है. बिहार की राजनीति और क्षेत्रीय मुद्दों पर उनकी विशेष रुचि है. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization) की भी अच्छी समझ है, जिससे वह पाठकों तक समय पर और प्रभावी ढंग से खबरें पहुंचाने में दक्ष हैं. तथ्यपरक, विश्वसनीय और SEO-अनुकूल समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यशैली है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >