Gaya News: (मनोज मिश्रा) डुमरिया प्रखंड अंतर्गत मैगरा थाना पुलिस ने सेवरा पंचायत के टोला डाहा गांव में कार्रवाई करते हुए शराब के नशे में हंगामा कर रहे चार लोगों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार लोगों की पहचान डाहा गांव निवासी बिनोद भुइयां, पिंटू भुइयां, बोधि बिगहा थाना क्षेत्र के गोपाल भुइयां तथा डुमरिया थाना क्षेत्र के राजेंद्र भुइयां के रूप में हुई है.
सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस
मैगरा थाना प्रभारी सह थानाध्यक्ष निरंजन पासवान ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ लोग शराब पीकर गांव में हंगामा कर रहे हैं. सूचना के आधार पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और चारों को नशे की हालत में गिरफ्तार कर लिया.
मेडिकल जांच में हुई शराब सेवन की पुष्टि
पुलिस ने सभी गिरफ्तार लोगों का चिकित्सीय जांच कराया, जिसमें शराब सेवन की पुष्टि हुई. इसके बाद सभी आरोपितों के खिलाफ बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया. थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार चारों आरोपितों को न्यायिक प्रक्रिया के तहत आगे की कार्रवाई के लिए भेज दिया गया है.
Also Read: गया के वार्ड 46 में विकास कार्य को लेकर विवाद, आक्रोशित लोगों ने तोड़ी दीवार
