खिजरसराय नगर पंचायत की सशक्त स्थायी समिति के लिए तीन सदस्य निर्विरोध निर्वाचित, आपसी सहमति से हुआ चुनाव

Gaya News: खिजरसराय नगर पंचायत की सशक्त स्थायी समिति के गठन को लेकर आयोजित चुनाव में कुमारी अनीता रानी, शीला देवी और सत्यजीत चंद्र सैनिक निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए.

Gaya News: (खिजरसराय से अमिताभ रंजन की रिपोर्ट)
खिजरसराय नगर पंचायत की सशक्त स्थायी समिति के गठन को लेकर आयोजित चुनाव में कुमारी अनीता रानी, शीला देवी और सत्यजीत चंद्र सैनिक निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए. चुनाव प्रक्रिया शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई. जानकारी के अनुसार नगर पंचायत के 13 निर्वाचित सदस्यों के बीच आपसी सहमति बनने के बाद समिति के लिए केवल तीन उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया. निर्धारित समय सीमा तक अन्य किसी सदस्य ने नामांकन नहीं किया.

जांच के बाद जारी किया गया प्रमाण पत्र

नामांकन की समय सीमा समाप्त होने के बाद प्रस्तुत नामांकन पत्रों की जांच की गई. जांच प्रक्रिया पूरी होने के बाद सभी नामांकन वैध पाए गए. इसके उपरांत निर्वाचन पदाधिकारी ने कुमारी अनीता रानी, शीला देवी और सत्यजीत चंद्र सैनिक को निर्विरोध निर्वाचित घोषित करते हुए प्रमाण पत्र प्रदान किया.

पूर्व सदस्यों को नहीं मिली जगह

इस बार सशक्त स्थायी समिति में पूर्व के कुछ सदस्यों को स्थान नहीं मिल सका. चुनाव परिणाम के बाद उनके चेहरे पर निराशा साफ देखी गई. हालांकि पूरी प्रक्रिया आपसी सहमति और निर्विरोध चुनाव के माध्यम से संपन्न होने के कारण किसी प्रकार का विवाद सामने नहीं आया.

नगर पंचायत के विकास में निभाएंगे अहम भूमिका

नगर पंचायत की सशक्त स्थायी समिति स्थानीय निकाय के विभिन्न प्रशासनिक और विकास कार्यों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है. निर्वाचित सदस्यों से नगर पंचायत क्षेत्र के विकास कार्यों को गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है.

Also Read: गया में एक जून से 20 जून तक चलेगा निशुल्क समर कैंप, एक हजार बच्चे हो सकते हैं शामिल

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sakshi kumari

साक्षी देश के प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद की धरती सीवान से आती हैं. पत्रकारिता में करियर की शुरुआत News4Nation के साथ की. 3 सालों तक डिजिटल माध्यम से पत्रकारिता करने के बाद वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल के साथ कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार की राजनीति में रुचि रखती हैं. हर दिन नया सीखने के लिए इच्छुक रहती हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >