Gaya News : मोरहर नदी पर कोठी बियर बांध से 26 गांवों को होगा फायदा

Gaya News : जिले में प्रगति यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के द्वारा कई जन कल्याण से जुड़ी घोषणाएं की गयी. इसका सीधे रूप से फायदा लोगों को मिलेगा.

गया. जिले में प्रगति यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के द्वारा कई जन कल्याण से जुड़ी घोषणाएं की गयी. इसका सीधे रूप से फायदा लोगों को मिलेगा. जिले में सिंचाई के साधन, वर्षा जल को संग्रहित से ही सालों भर किसान खेती करते हैं. किसानों की इन्हीं समस्या को देखते हुए प्रगति यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री ने इमामगंज प्रखंड के बीकोपुर पंचायत में मोरहर नदी पर कोठी बियर के निर्माण एवं इससे निःसृत पइन की पुनर्स्थापन से संबंधित घोषणा की. इसकी प्राक्कलित रशि 88.1249 करोड़ रुपये है. इस योजना से लाभान्वित इमामगंज क्षेत्र के लोगों को काफी फायदा मिलेगा. योजना का क्रियान्वयन सिचाई प्रमंडल गया द्वारा करवाया जा रहा है. इधर, डीएम डॉ त्यागराजन ने बताया है कि उक्त योजना के तहत इमामगंज प्रखंड के बिकोपुर पंचायत में मोरहर नदी पर कोठी बियर के निर्माण एवं इससे निःसृत पइन के पुनर्स्थापन कार्य का प्रावधान है. मोरहर नदी पूर्णतः वर्षा आधारित है. इस नदी का उद्गम स्थान झारखंड में है. इस नदी में उपलब्ध पानी से खरीफ सिंचाई में वृद्धि की काफी संभावनाएं हैं. इस योजना के माध्यम से इमामगंज प्रखंड के लगभग 26 गांवों की कुल 2690 हेक्टेयर भूमि सिंचित होगी. इस योजना के निर्माण से इमामगंज प्रखंड के बिकोपुर, विराज, लावाबार, सिद्धपुर एवं झिकटियाकला पंचायत के ग्रामीणों को लाभ होगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >