Gaya News : जीटी रोड पर हाईवा से 208 किलो गांजा बरामद, चालक-खलासी गिरफ्तार

Gaya News : जीटी रोड पर बड़ी कार्रवाई, हाईवा से 208 किलो गांजा जब्त; चालक और खलासी दबोचे गए

Gaya News (नवीन कुमार मिश्रा) : शेरघाटी थाना क्षेत्र के गोपालपुर गांव के पास जीटी रोड पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक हाईवा से भारी मात्रा में गांजा बरामद किया है. गुप्त सूचना के आधार पर की गई छापेमारी में पुलिस ने हाईवा के तहखाने से आठ बोरा में रखा करीब 208 किलो गांजा जब्त किया. बरामद गांजा की कीमत लाखों रुपये बताई जा रही है.

गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने की कार्रवाई

पुलिस सूत्रों के अनुसार गांजा की खेप उड़ीसा से लाई जा रही थी और इसे रोहतास तथा बक्सर इलाके में पहुंचाने की तैयारी थी. तस्करों ने हाईवा में हाइड्रोलिक सिस्टम के पास विशेष रूप से तहखाना बनाकर गांजा छिपा रखा था, ताकि जांच के दौरान किसी को शक न हो. हालांकि गुप्त सूचना मिलने के बाद पुलिस ने गोपालपुर गांव के समीप जीटी रोड पर वाहन को रोककर तलाशी ली और पूरे मामले का खुलासा हुआ. कार्रवाई के दौरान पुलिस ने हाईवा चालक पिन्टु कुमार, पिता डोपसागर, थाना नावानगर, जिला बक्सर तथा खलासी पंकज कुमार, ग्राम अरथु, थाना नावानगर, जिला बक्सर को गिरफ्तार कर लिया. दोनों से पूछताछ की जा रही है.

उड़ीसा से लाई जा रही थी खेप

थानाध्यक्ष मोहन कुमार ने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि गांजा उड़ीसा से लाया जा रहा था. पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि इस तस्करी गिरोह में और कौन-कौन लोग शामिल हैं तथा गांजा की आपूर्ति किन क्षेत्रों में की जानी थी. उन्होंने बताया कि हाईवे से पुलिस को तीन नंबर प्लेट भी मिला है ऐसा प्रतीत होता है मानो अलग-अलग नंबर प्लेट का प्रयोग अलग-अलग प्रदेशों में गांजा के तस्करी के लिए किया जा रहा था. इस अभियान में राजस्व पदाधिकारी अमित कुमार सिंह समेत कई पुलिस पदाधिकारी मौजूद रहे. पुलिस मामले की गहन छानबीन कर रही है.

Also Read : Buxar News : पर्यटन एवं सांस्कृतिक विकास कार्यों की समीक्षा, डीएम ने दिए अहम निर्देश

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Yuvraj Ratan

पटना जन्मस्थली है मेरी, निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित आधारित पत्रकारिता में विश्वास करता हूं. वर्तमान में मेरा उद्देश्य बिहार के स्थानीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाना और पाठकों तक सत्यापित जानकारी पहुंचाना है. किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले उपलब्ध तथ्यों और स्रोतों का सत्यापन करना मेरी प्राथमिकता है. पाठकों को विश्वसनीय, निष्पक्ष और जनहितकारी जानकारी उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हूं.

प्राथमिक शिक्षा संत जेवियर्स हाई स्कूल, पटना से पूरी करने के बाद संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नॉलजी से बैचलर्स ऑफ मास कम्यूनिकेशन से स्नातक किया हूं. 2020 से पटना स्थित मीडिया संस्थान न्यूज 4 नेशन में एंकर सह प्रोड्यूसर के पद पर डेढ़ वर्षों तक काम किया. इसके उपरांत जून 2022 से इंडियन पॉलिटिकल एक्शन कमिटी (I-PAC) में सीनियर एग्जीक्यूटिव के पद पर रहते हुए डिजिटल कम्यूनिकेशन टीम में कार्य करने का मौका मिला. वर्तमान में प्रभात खबर में कंटेंट राइटर के पद पर हूं इसके माध्यम से नागरिकों के पास तथ्यात्मक और सही सूचनाएँ, खबर और अपडेट देने का कार्य कर रहा हूं.

और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >