Gaya News : छह बोराें में भरा 108 किलो डोडा व स्कॉर्पियो जब्त, ड्राइवर गिरफ्तार

Gaya News :बांकेबाजार थाने की पुलिस ने नौहर मोड़ के समीप से अहले सुबह एक काले रंग की स्काॅर्पियो से छह बोरा डोडा जब्त किया.

बांकेबाजार. बांकेबाजार थाने की पुलिस ने नौहर मोड़ के समीप से अहले सुबह एक काले रंग की स्काॅर्पियो से छह बोरा डोडा जब्त किया. थानाध्यक्ष विनय कुमार चौरसिया ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि स्कॉर्पियो में भारी मात्रा में डोडा रखकर डुमरावां मोड़ होते हुए माहपुर की ओर जा रहे हैं. इसी सूचना के आधार पर पुलिस की एक टीम उक्त स्कॉर्पियो को नौहर मोड़ के समीप जब तलाशी ली, तो उसमें छह बोरा डोडा लदा हुआ मिला. प्रति बोरा 18 किलोग्राम अफीम का छिलका (डोडा) जब्त किया गया. इसका कुल वजन 108 किलोग्राम है. इसके अलावा स्काॅर्पियो चालक को भी गिरफ्तार किया गया. इसकी पहचान कोठी थाना क्षेत्र के इमनाबाद गांव के रहनेवाले असगर खान के रूप में हुई है. थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार चालक से थाने में पूछताछ की जा रही है. वहीं, स्कॉर्पियो मालिक का पता लगाया जा रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >