गया-कोडरमा रेलखंड पर मिला 25 वर्षीय युवक का शव, नहीं हो सकी पहचान, जांच में जुटी पुलिस

गया-कोडरमा रेलखंड के पहाड़पुर-गुरपा स्टेशन के बीच रेलवे ट्रैक किनारे 25 वर्षीय युवक का शव मिला। पुलिस मामले की जांच में जुटी, अभी तक पहचान नहीं हो सकी है।

गया-कोडरमा रेलखंड के पहाड़पुर-गुरपा स्टेशन के बीच चरका पत्थर गांव के समीप मंगलवार को रेलवे ट्रैक के किनारे करीब 25 वर्षीय युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गयी. युवक की पहचान नहीं हो सकी है. घटना की जानकारी स्थानीय ग्रामीणों ने फतेहपुर थाना पुलिस एवं आरपीएफ कोडरमा को दे दी है. खबर लिखे जाने तक पुलिस बल मौके पर नहीं पहुंचा था.

रनिंग करने गए युवकों ने देखा शव

ग्रामीणों के अनुसार, चरका पत्थर एवं आसपास के गांवों के कई युवक सुबह रेलवे ट्रैक के किनारे रनिंग करने के लिए जाते हैं. मंगलवार को भी कुछ युवक ट्रैक के किनारे दौड़ने गये थे. इसी दौरान पोल संख्या 432/2 अप के समीप रेलवे ट्रैक से करीब 10 फीट की दूरी पर एक युवक का शव पड़ा हुआ देखा गया. शव मिलने की सूचना तेजी से आसपास के गांवों में फैल गयी, जिसके बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गयी.

सिर के पीछे चोट के निशान मिले

ग्रामीणों ने बताया कि मृतक के सिर के पीछे गहरी चोट के निशान हैं. वहीं रेलवे ट्रैक पर भी खून के निशान मिले हैं. युवक की उम्र करीब 25 वर्ष बतायी जा रही है. उसके पास से ऐसी कोई वस्तु नहीं मिली, जिससे तत्काल उसकी पहचान हो सके.

ट्रेन से गिरने की जतायी आशंका

ग्रामीणों ने आशंका जतायी है कि युवक की मौत ट्रेन से गिरने अथवा ट्रेन की चपेट में आने से हुई होगी. हालांकि, मौत का वास्तविक कारण पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा.

पुलिस जांच के बाद सामने आएगा मौत का कारण

घटना की सूचना फतेहपुर थाना एवं आरपीएफ कोडरमा को दे दी गयी है. पुलिस के मौके पर पहुंचने और शव की जांच के बाद ही घटना से जुड़े अन्य तथ्यों का पता चल सकेगा. पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने तथा उसकी पहचान कराने की कार्रवाई करेगी.

रेलवे ट्रैक के किनारे मिला शव | Prabhat Khabar Network

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By अरविंद कुमार

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >