गया जंक्शन पर जल्द शुरू होगी एस्केलेटर सुविधा, यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत

GayaJi News: एस्केलेटर शुरू होने के बाद प्लेटफार्म संख्या 8 से लेकर प्लेटफार्म संख्या 1 तक आवागमन काफी आसान हो जाएगा.

GayaJi News : (रोहित कुमार सिंह की रिपोर्ट)

गया जंक्शन के डेल्हा साइड पर यात्रियों के लिए जल्द ही एस्केलेटर सुविधा शुरू होने जा रही है. इसका निर्माण कार्य लगभग पूरा हो चुका है और अब केवल अंतिम सुरक्षा जांच एवं सेफ्टी सर्टिफिकेट का इंतजार है. प्रमाणपत्र मिलते ही इसे यात्रियों के लिए चालू कर दिया जाएगा.

रेलवे अधिकारियों के अनुसार, एस्केलेटर शुरू होने के बाद प्लेटफार्म संख्या 8 से लेकर प्लेटफार्म संख्या 1 तक आवागमन काफी आसान हो जाएगा. अब तक यात्रियों को फुट ओवरब्रिज की सीढ़ियां चढ़कर प्लेटफार्म बदलना पड़ता था, जिससे बुजुर्गों, दिव्यांगों, महिलाओं और भारी सामान लेकर यात्रा करने वाले यात्रियों को काफी परेशानी होती थी.

यात्रियों की संख्या को देखते हुए सुविधाओं का किया जा रहा विस्तार

नई सुविधा लागू होने के बाद इन सभी वर्गों को विशेष राहत मिलेगी. रेलवे प्रशासन ने बताया कि गया जंक्शन पर यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए लगातार सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है. इसी कड़ी में डेल्हा साइड पर एस्केलेटर लगाने का कार्य पूरा किया गया है और तकनीकी परीक्षण भी लगभग संपन्न हो चुका है.

एस्केलेटर शुरू होने से प्लेटफार्मों के बीच आवागमन अधिक सुगम और सुरक्षित हो जाएगा. विशेष रूप से लंबी दूरी की यात्रा करने वाले यात्रियों, दिव्यांगों और वरिष्ठ नागरिकों को इसका सीधा लाभ मिलेगा. स्थानीय लोगों और नियमित यात्रियों ने रेलवे की इस पहल का स्वागत किया है.

Also Read: रामशिला पहाड़ पहुंचे विधानसभा अध्यक्ष, विकास कार्यों का लिया जायजा, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev Kumar

राजीव कुमार तीन वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय है. फिलहाल हिंदी डिजिटल मीडिया में कंटेंट राइटर के रूप में अपना योगदान दिए हैं. बिहार के स्थानीय-क्षेत्रिय मुद्दों पर विशेष नजर बनाए रखते है. राजीतिक-सामाजिक गतिविधियों से जुड़ी खबरो पर पकड़ है. खबरों की विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए स्रोतों की जांच के साथ तथ्यों की पुष्टि अनिवार्य रूप से करते हैं.

विशेषज्ञता

राजीव कुमार खास तौर पर राजनीति की खबर,ब्रेकिंग न्यूज, रियल टाइम खबरें और मौसम की खबर समेत रिसर्च आधारित खबरें करते हैं. इसके अलावा वह हर तरह के इवेंट का पल-पल का लाइव कवरेज भी करते हैं. सोशल मीडिया एक्स हैंडल पर नजर बनाएं रखते है. खासकर राजनीति से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस रखते है. बिहार की राजनीति पर हमेशा नजर रहती है.

पत्रकारिता अनुभव

राजीव कुमार ने पत्रकारिता में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद प्रतिष्ठित संस्थान में पत्रकारिता की शुरुआती ज्ञान लिया, यहां हेडलाइन, ब्रेकिंग न्यूज, लाइव कवरेज,खबर की थीम, खबरों में तथ्य आदि के बारे में बारीकी से समझा. जिले से जुड़ी खबर, लोकल खबर समेत कई खबरों की जानकारी मिली.

शिक्षा/पुरस्कार

मूल रूप से बिहार के पूर्वी चंपारण के बाबा सोमेश्वरनाथ नगरी रहने वाले राजीव कुमार ने महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय मोतिहारी से मास कम्युनिकेशन में पारास्नातक की डिग्री हासिल किया. काम करने के दौरान बेतहर हेडिंग और एनओडी पैकेज पर दो-दो पुरस्कार प्राप्त है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >