गया जी से प्रमोद कुमार की रिपोर्ट
Gaya Ji Viral Video Case: गया जी जिले के बांकेबाजार थाना क्षेत्र में सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक वीडियो वायरल होने के मामले में पुलिस ने जांच तेज कर दी है. नाबालिग पीड़िता का न्यायालय में बयान दर्ज कराया गया है. वहीं, आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है. साथ ही वीडियो वायरल करने वाले व्यक्ति की पहचान भी की जा रही है.
Gaya Ji Viral Video Case: नाबालिग का बयान दर्ज
बांकेबाजार थाना क्षेत्र में कथित वायरल वीडियो मामले में पुलिस ने कानूनी प्रक्रिया के तहत नाबालिग पीड़िता को न्यायालय में प्रस्तुत कर उसका बयान दर्ज कराया. थानाध्यक्ष पवन कुमार ने बताया कि मामले की जांच निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार आगे बढ़ाई जा रही है.
गया जी की खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें
आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी
पुलिस के अनुसार नामजद आरोपी रेहान अंसारी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है. उसका मोबाइल फोन बंद होने के कारण सटीक लोकेशन नहीं मिल पा रही है. तकनीकी साक्ष्यों और अन्य माध्यमों से उसकी तलाश जारी है. ग्रामीण सूत्रों के हवाले से पुलिस को आशंका है कि आरोपी दिल्ली चला गया है. हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है.
Gaya Ji Crime News: वीडियो वायरल करने वाले की भी होगी पहचान
पुलिस केवल आरोपी की तलाश ही नहीं कर रही, बल्कि यह भी जांच कर रही है कि वीडियो सोशल मीडिया पर किसने वायरल किया. प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि कुछ युवकों ने कथित रूप से आरोपी और युवती को आपत्तिजनक स्थिति में देखा था. इसके बाद आरोपी का मोबाइल उनके कब्जे में आया था. पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि क्या उसी दौरान मोबाइल में मौजूद वीडियो किसी अन्य मोबाइल में ट्रांसफर किया गया और बाद में वायरल हुआ.
Gaya Ji Police: पहले ही दर्ज हो चुकी है गंभीर धाराओं में प्राथमिकी
इस मामले में पीड़िता के भाई की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रेप, POCSO Act और SC/ST Act समेत विभिन्न गंभीर धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है.
एफएसएल टीम ने जुटाए वैज्ञानिक साक्ष्य
मामले की वैज्ञानिक जांच के लिए एफएसएल (फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी) की टीम बांकेधाम पहाड़ी स्थित कथित घटनास्थल पर पहुंची थी. टीम ने आवश्यक नमूने एकत्र कर जांच प्रक्रिया शुरू की है. पुलिस ने वायरल वीडियो की डिजिटल कॉपी भी सुरक्षित रखी है.
पुलिस ने क्या कहा?
थानाध्यक्ष पवन कुमार ने बताया कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है. आरोपी की गिरफ्तारी और वीडियो वायरल करने वाले व्यक्ति की पहचान के लिए तकनीकी जांच जारी है. दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी.
क्या है पूरा मामला
जानकारी अनुसार युवक बांकेधाम के पास मोमोज की दुकान चलाता है. बताया जा रहा है कि युवक मोमोज खाने आई लड़कियों के साथ दोस्ती करता था और फिर घटना को अंजाम देता था. जानकारी के अनुसार, सोशल मीडिया पर एक आपत्तिजनक वीडियो वायरल होने के बाद मामले ने तूल पकड़ लिया. इसके बाद नाबालिग युवती के भाई ने थाने में आवेदन देकर रेहान नामक युवक के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की.
Also Read: 120 साल पुरानी तीन रेल सुरंग होगी और मजबूत, बिहार की इन धरोहरों के लिए रेलवे का मास्टर प्लान तैयार
