गया जी में आज बंद रहेगा बांकेबाजार, ग्रामीणों ने किया बंदी का ऐलान, जानिए क्या है पूरा मामला

Gaya Ji Viral video Case: गया जी के बांकेबाजार में आपत्तिजनक वीडियो मामले को लेकर लोगों ने बंद का ऐलान किया है. पुलिस आरोपित की तलाश में जुटी है और मामले की जांच जारी है.

गया जी से प्रमोद कुमार की रिपोर्ट
Gaya Ji Viral video Case:
गया जी जिले के बांकेबाजार में कथित आपत्तिजनक वीडियो वायरल होने के मामले को लेकर लोगों में आक्रोश बढ़ गया है. आरोपित की गिरफ्तारी की मांग को लेकर स्थानीय लोगों ने आज(गुरुवार) बाजार बंद रखने का ऐलान किया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपित की तलाश जारी है.

Viral Video: वीडियो वायरल होने के बाद बढ़ा आक्रोश

दरअसल, बांकेबाजार थाना क्षेत्र में कथित आपत्तिजनक वीडियो वायरल होने के बाद स्थानीय लोगों में नाराजगी देखी जा रही है. लोगों ने आरोपित की जल्द गिरफ्तारी और सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए बांकेबाजार बंद का आह्वान किया है.

गया जी की खबरों को पढ़ने के लिए क्लिक करें

Gaya Ji Viral video Case: क्या है पूरा मामला

जानकारी के अनुसार रविवार को एक मोमोज विक्रेता रेहान का अलग-अलग नाबालिग लड़कियों के साथ कथित आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने की बात सामने आई. हालांकि, वीडियो की प्रामाणिकता और उसमें किए जा रहे दावों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. बताया जा रहा है कि आरोपी के दुकान पर लड़कियां मोमोज खाने आती थी जिनसे वो दोस्ती करता था और फिर आपत्तिजनक वीडियो बनाता था.

यह भी पढ़ें

Gaya Ji News: आरोपित की तलाश में जुटी पुलिस

घटना सामने आने के बाद से आरोपित रेहान फरार बताया जा रहा है. पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है और मामले की जांच जारी है. पुलिस ने इस मामले में नाबालिग लड़की का बयान भी दर्ज कर लिया है. इस मामले में आगे की कार्रवाई भी जारी है. कुछ लोगों का दावा है कि आरोपी दिल्ली में जाकर छिपा हुआ है.

संबंधित खबर: मोमोज बेचनेवाले ने लड़कियों से की दोस्ती, फिर बनाया आपत्तिजनक वीडियो, गया जी के रेहान का बड़ा कांड उजागर, पीड़िता का बयान दर्ज

लोगों ने की सख्त कार्रवाई की मांग

स्थानीय लोगों का कहना है कि इस तरह के मामलों में त्वरित और कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं पर रोक लग सके. इसी मांग को लेकर बाजार बंद रखने का निर्णय लिया गया है. पुलिस ने लोगों से कानून-व्यवस्था बनाए रखने और अफवाहों से बचने की अपील की है. अधिकारियों का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

Also Read: जिले की मंडी में आज : सेब और केले ने बिगाड़ा बजट, यहां देखें पूरी प्राइस लिस्ट

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sakshi Kumari

साक्षी कुमारी को डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 3 वर्षों का अनुभव है. पिछले तीन वर्षों से वह डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. उन्हें राजनीति, शिक्षा, रोजगार, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक मुद्दों से जुड़ी खबरों की रिपोर्टिंग और लेखन का अनुभव है. बिहार की राजनीति और क्षेत्रीय मुद्दों पर उनकी विशेष रुचि है. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization) की भी अच्छी समझ है, जिससे वह पाठकों तक समय पर और प्रभावी ढंग से खबरें पहुंचाने में दक्ष हैं. तथ्यपरक, विश्वसनीय और SEO-अनुकूल समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यशैली है.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >