गया जी के लोगों के लिए खुशखबरी, श्रीनगर तक चल सकती है डायरेक्ट ट्रेन, जवानों का भी सफर होगा आसान

Gaya Ji To Srinagar Direct Train: गया जी से श्रीनगर तक सीधी यात्री ट्रेन चलाने की मांग तेज हो गई है. केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी को ज्ञापन सौंपकर सैनिकों और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पहल करने की अपील की गई.

Gaya Ji To Srinagar Direct Train: गया जी से श्रीनगर तक सीधी ट्रेन चले इसको लेकर मांग तेज हो गई है. इस मांग को लेकर केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी को ज्ञापन भी सौंपा जा चुका है. दरअसल, मगध क्षेत्र के सैनिकों और धार्मिक यात्रियों की सुविधा को लेकर गया से श्रीनगर तक सीधी ट्रेन चलाने की मांग की मांग की जा रही है. सांसद प्रतिनिधि ई. नंदलाल मांझी के नेतृत्व में एक शिष्टमंडल ने केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी को ज्ञापन सौंपकर रेलवे मंत्रालय के समक्ष इस मांग को प्रभावी ढंग से रखने का अनुरोध किया है.

गया से श्रीनगर सीधी ट्रेन की मांग क्यों उठी?

जानकारी अनुसार बीते दिन बोधगया में सांसद प्रतिनिधि ई. नंदलाल मांझी के नेतृत्व में एक शिष्टमंडल ने केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी को ज्ञापन सौंपकर गया जंक्शन से श्रीनगर तक सीधी यात्री ट्रेन शुरू कराने की मांग की है. प्रतिनिधिमंडल का कहना है कि इस रेल सेवा के शुरू होने से मगध क्षेत्र के हजारों यात्रियों को बड़ी सुविधा मिलेगी और लंबी दूरी का सफर पहले की तुलना में अधिक आसान होगा.

Jitan Ram Manjhi: मगध क्षेत्र के जवानों को कैसे मिलेगा लाभ?

ई. नंदलाल मांझी ने बताया कि नवादा, जहानाबाद, अरवल और औरंगाबाद जिले के बड़ी संख्या में जवान जम्मू-कश्मीर में तैनात हैं. वर्तमान में गया से श्रीनगर के लिए सीधी रेल सेवा उपलब्ध नहीं होने के कारण छुट्टियों के दौरान उन्हें आवागमन में काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है. उन्होंने कहा कि सीधी ट्रेन शुरू होने से सैनिकों का समय बचेगा और यात्रा अधिक सुविधाजनक होगी.

धार्मिक यात्रियों के लिए क्यों महत्वपूर्ण है यह रेल सेवा?

ज्ञापन में कहा गया है कि गया से श्रीनगर तक सीधी ट्रेन शुरू होने से धार्मिक पर्यटन को भी नया बढ़ावा मिलेगा. माता वैष्णो देवी धाम जाने वाले श्रद्धालुओं को सीधी रेल कनेक्टिविटी का लाभ मिल सकेगा. इसके साथ ही विष्णुपद मंदिर और बोधगया बुद्ध सर्किट से जुड़े पर्यटकों की आवाजाही बढ़ने की भी उम्मीद जताई गई है.

यह भी पढ़ें: गया जी की लुटेरी दुल्हन ने मध्य प्रदेश के दो युवकों के साथ किया कांड, जानिए इनका गैंग कैसे करता है खेल

Gaya Ji News: क्षेत्रीय विकास को कैसे मिलेगी रफ्तार?

प्रतिनिधिमंडल का मानना है कि गया और श्रीनगर के बीच सीधा रेल संपर्क बनने से दोनों क्षेत्रों के बीच आवागमन बेहतर होगा. इससे व्यापार, पर्यटन और सामाजिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा. साथ ही स्थानीय स्तर पर रोजगार और आर्थिक गतिविधियों के नए अवसर विकसित होने की संभावना है. शिष्टमंडल ने केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी से अनुरोध किया कि इस मांग को रेलवे मंत्रालय के समक्ष प्रभावी ढंग से रखा जाए.

केंद्र सरकार से की अपील

साथ ही केंद्र सरकार से इस दिशा में जल्द सकारात्मक निर्णय लेने की अपील की गई, ताकि सैनिकों, श्रद्धालुओं और आम यात्रियों को बेहतर रेल सुविधा मिल सके. ज्ञापन सौंपने के बाद अब इस मांग पर आगे की कार्रवाई रेलवे मंत्रालय के स्तर पर होने की उम्मीद है. प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि गया से श्रीनगर तक सीधी रेल सेवा शुरू होने से मगध क्षेत्र के लोगों को व्यापक लाभ मिलेगा.

Also Read: गया जी में टला रेल हादसा, ट्रैक पर रखी मिली लोहे की प्लेट, अचानक पहुंची बुद्ध पूर्णिमा एक्सप्रेस फिर…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sakshi kumari

साक्षी पत्रकारिता और जनसरोकारों से जुड़े विषयों में उनकी विशेष रुचि रही है. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. साक्षी सीवान की रहने वाली हैं. उन्होंने गुरु घासीदास सेंट्रल यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है, जहां उन्होंने रिपोर्टिंग, डिजिटल मीडिया, जनसंचार और समाचार लेखन की बारीकियों का अध्ययन किया. स्नातक शिक्षा पूरी करने के बाद भी उन्होंने अपनी शैक्षणिक यात्रा जारी रखी और वर्तमान में नौकरी के साथ-साथ इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) से मास्टर डिग्री की पढ़ाई कर रही हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्होंने दैनिक भास्कर में इंटर्नशिप के दौरान फील्ड रिपोर्टिंग, समाचार संकलन और ग्राउंड रिपोर्टिंग की व्यावहारिक समझ विकसित की. इस दौरान उन्होंने समाचारों के विभिन्न पहलुओं को नजदीक से समझा और पत्रकारिता के मूल सिद्धांतों को व्यवहारिक रूप से सीखा. इसके बाद उन्होंने अपने पेशेवर करियर की शुरुआत News4Nation के साथ की. जहां करीब तीन वर्षों तक डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहीं. इस दौरान उन्होंने राजनीति, शिक्षा, रोजगार, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक विषयों से जुड़ी अनेक महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. News4Nation में कार्यरत रहते हुए उन्होंने 2024 के लोकसभा चुनाव और 2025 के बिहार विधानसभा चुनाव की विस्तृत कवरेज की. चुनावी राजनीति, मतदाताओं के व्यवहार, राजनीतिक रणनीतियों और जमीनी मुद्दों को करीब से समझने का अवसर मिला. इस अनुभव ने उन्हें राजनीतिक खबरों को अधिक सटीकता, तथ्यों और विश्लेषण के साथ प्रस्तुत करने की विशेषज्ञता प्रदान की. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार की राजनीति, प्रशासनिक गतिविधियों और जनहित से जुड़े मुद्दों पर उनकी विशेष पकड़ है. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization) की भी समझ है, जिसके अनुरूप वह खबरों को इस प्रकार तैयार करती हैं कि वे पाठकों तक प्रभावी ढंग से पहुंचें और खोज इंजन में बेहतर प्रदर्शन करें. ब्रेकिंग न्यूज की पहचान, उसकी त्वरित कवरेज और कम समय में सटीक समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल है. साक्षी किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले तथ्यों की जांच और सत्यापन को सर्वोच्च प्राथमिकता देती हैं. वह विश्वसनीय स्रोतों से जानकारी की पुष्टि करने के बाद ही खबरों को प्रकाशित करती हैं, जिससे उनकी रिपोर्टिंग में सटीकता और विश्वसनीयता बनी रहती है. न्यूजरूम में डेटा विश्लेषण, ट्रेंड मॉनिटरिंग और पाठकों की रुचि के आधार पर सर्वे एवं रिसर्च-आधारित खबरें तैयार करने में भी उन्हें बखूबी आता है. निरंतर सीखने और बदलते मीडिया परिदृश्य के साथ स्वयं को अपडेट रखने की उनकी प्रतिबद्धता उन्हें एक बेहतर डिजिटल पत्रकार बनने के लिए प्रेरित करती है. तथ्यपरक, निष्पक्ष और भरोसेमंद पत्रकारिता में विश्वास रखने वाली साक्षी पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >