गया जी में तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने किशोर को रौंदा, मौके पर मौत, चालक हुआ फरार

Gaya Ji Road Accident : गया जी जिले के गुरुआ थाना क्षेत्र में मिट्टी लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से 13 वर्षीय अयान आलम की मौत हो गई. हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर छोड़कर फरार हो गया. पुलिस ने वाहन जब्त कर जांच शुरू कर दी है.

गुरुआ डॉ प्रमोद कुमार वर्मा की रिपोर्ट
Gaya Ji Road Accident :
गुरुआ थाना क्षेत्र में बुधवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में 13 वर्षीय किशोर की मौत हो गई. यह घटना गुरुआ-मथुरापुर मुख्य सड़क पर मोती बिगहा गांव के पास हुई, जहां मिट्टी लदे एक ट्रैक्टर की चपेट में आने से किशोर की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. मृतक की पहचान गुरुआ थाना क्षेत्र के तक्या गांव निवासी सोनू मियां के 13 वर्षीय बेटे अयान आलम के रूप में की गई है.

पैदल घर लौटने के दौरान हादसा

बताया जाता है कि अयान आलम मोती बिगहा गांव की ओर से पैदल अपने घर लौट रहा था. इसी दौरान तेज रफ्तार मिट्टी लदे ट्रैक्टर ने उसे जोरदार धक्का मार दिया. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि उसकी मौके पर ही मौत हो गई. घटना के तुरंत बाद चालक ट्रैक्टर को वहीं छोड़कर मौके से फरार हो गया.

पुलिस ने ट्रैक्टर को किया जब्त

सूचना मिलते ही गुरुआ थाना की पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त ट्रैक्टर को जब्त कर लिया. पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा मामले की आगे की कानूनी जांच शुरू कर दी है.

परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

अयान आलम दो भाइयों में सबसे छोटा था. उसकी इस असमय मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं पूरे गांव में भी शोक की लहर दौड़ गई है. स्थानीय लोगों ने प्रशासन से फरार चालक की जल्द गिरफ्तारी करने और पीड़ित परिवार को उचित सरकारी सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है.

Also Read : गया जी में ढुंगेश्वरी पहाड़ी पर जल्द शुरू होगा रोपवे, अब 2 मिनट में गुफा तक पहुंच सकेंगे श्रद्धालु

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kumarsuryakant

सूर्यकांत कुमार तीन वर्षों से हिंदी डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. स्थानीय और हाइपरलोकल पत्रकारिता में विशेष अनुभव रखते हैं. कंटेंट राइटिंग के साथ-साथ वीडियो एडिटिंग और वॉयस ओवर का भी व्यावहारिक अनुभव रखते हैं. उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत एक डिजिटल न्यूज चैनल से की और विभिन्न डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर कार्य करते हुए समाचार लेखन और डिजिटल कंटेंट प्रोडक्शन का अनुभव हासिल किया है. इसके अलावा खेल और मनोरंजन से जुड़ी खबरों में भी विशेष रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >