गया जी: इमामगंज सड़क हादसे में 18 वर्षीय युवक की मौत, तीन घायल

Gaya Ji Road Accident: गया के इमामगंज में सोमवार रात हुए भीषण सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हैं. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

Gaya Ji Road Accident: गया जी जिले के इमामगंज थाना क्षेत्र में सोमवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में 18 वर्षीय युवक की मौत हो गई. हादसे में तीन अन्य लोग घायल हुए हैं, जिनमें एक की हालत गंभीर बताई जा रही है. गंभीर घायल को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए गया रेफर किया गया है. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है.

Imamganj Road Accident: युवक की मौके पर हुई मौत

जानकारी अनुसार इमामगंज थाना क्षेत्र में कोचया जाने वाली मुख्य सड़क पर सोमवार रात सड़क हादसा हो गया. इस दुर्घटना में गेवालगंज गांव निवासी 18 वर्षीय विक्की कुमार की मौके पर मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग घायल हो गए.

गया जी की खबरों को पढ़ने के लिए क्लिक करें

Gaya Ji News: तीन लोग घायल, एक की हालत गंभीर

हादसे में बांके बाजार थाना क्षेत्र के बेचू बिगहा निवासी नरेंद्र पासवान, कोठी थाना क्षेत्र के सोवड़ी गांव निवासी सुनील कुमार तथा बांके बाजार निवासी प्रमेन्द्र कुमार घायल हो गए. इनमें नरेंद्र पासवान की हालत गंभीर बताई जा रही है.

गंभीर घायल को गया किया गया रेफर

घायलों को तत्काल इमामगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया. वहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक डॉ. राजकुमार ने नरेंद्र पासवान को बेहतर इलाज के लिए अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (एएनएमएमसीएच), गया रेफर कर दिया. अन्य दो घायलों का इलाज इमामगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में जारी है.

Gaya ji Police: पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा

घटना की सूचना मिलने पर इमामगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एएनएमएमसीएच, गया भेज दिया. पुलिस मामले की जांच कर दुर्घटना के कारणों का पता लगाने में जुटी है.

Bihar Road Accident: हादसे के कारणों की जांच जारी

फिलहाल सड़क हादसा कैसे हुआ, इसकी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है. पुलिस घटनास्थल से मिले तथ्यों और प्रत्यक्षदर्शियों के बयान के आधार पर पूरे मामले की जांच कर रही है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के आधार पर दुर्घटना के कारण स्पष्ट होंगे. वहीं घायल लोगों के स्वास्थ्य पर भी प्रशासन की नजर बनी हुई है.

Also Read: पिता रेलवे कर्मचारी, बड़ा बेटा बैंक मैनेजर, बेटी SBI अधिकारी, अब छोटा बेटा भी बना सरकारी अफसर, जानिए गया जी की यह दिलचस्प कहानी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Roshan kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >