गया जी के बेलागंज जनकल्याण शिविर पहुंचे प्रभारी मंत्री विजय सिन्हा, कांग्रेस नेता ने कृषि विभाग पर लगाया गंभीर आरोप

Gaya ji Public Welfare Camp : बिहार के गया जी के बेलागंज प्रखंड परिसर के पुराने भवन में आयोजित जनकल्याण शिविर में जिले के प्रभारी मंत्री सह कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा पहुंचे.

गया जी से अजीत कुमार की रिपोर्ट
Gaya ji Public Welfare Camp:
बिहार के गया जी के बेलागंज प्रखंड परिसर के पुराने भवन में आयोजित जनकल्याण शिविर में जिले के प्रभारी मंत्री सह कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा पहुंचे. इस अवसर पर स्थानीय विधायक मनोरमा देवी, प्रखंड विकास डॉ. राघवेंद्र शर्मा पदाधिकारी एवं अंचलाधिकारी गजानंद मेहता ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया.

विजय सिन्हा का सख्त हिदायत

शिविर के दौरान मंत्री ने आम लोगों की समस्याएं सुनीं और संबंधित विभागों के अधिकारियों को शिकायतों का त्वरित निष्पादन करने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि सरकार की प्राथमिकता है कि आम लोगों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान हो और सरकारी योजनाओं का लाभ हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे.

कांग्रेस नेता ने लगाया गंभीर आरोप

इस दौरान कांग्रेस नेता नूनु सिंह ने मंत्री से मिलकर बेलागंज में कृषि विभाग में व्यापक स्तर पर अनियमितता एवं धांधली का आरोप लगाया. इस पर कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने मामले की जांच कराने का आश्वासन देते हुए कहा कि यदि कहीं गड़बड़ी पाई जाती है तो दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने कहा कि किसानों को सरकार की सभी योजनाओं का लाभ हर हाल में उपलब्ध कराया जाएगा.

क्यों नाराज है किसान?

गौरतलब है कि बुधवार को आयोजित खरीफ महोत्सव के दौरान किसानों ने कृषि विभाग की कार्यशैली को लेकर जमकर हंगामा किया था. इसी मुद्दे को जनकल्याण शिविर में भी उठाया गया, जिस पर मंत्री ने गंभीरता से संज्ञान लेते हुए निष्पक्ष जांच का भरोसा दिलाया.

Also Read: गया जी दौरे पर पत्नी के साथ पहुंचे मंत्री दीपक प्रकाश, जदयू छोड़कर रालोमो में आए नेता को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sakshi Kumari

साक्षी कुमारी को डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 3 वर्षों का अनुभव है. पिछले तीन वर्षों से वह डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. उन्हें राजनीति, शिक्षा, रोजगार, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक मुद्दों से जुड़ी खबरों की रिपोर्टिंग और लेखन का अनुभव है. बिहार की राजनीति और क्षेत्रीय मुद्दों पर उनकी विशेष रुचि है. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization) की भी अच्छी समझ है, जिससे वह पाठकों तक समय पर और प्रभावी ढंग से खबरें पहुंचाने में दक्ष हैं. तथ्यपरक, विश्वसनीय और SEO-अनुकूल समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यशैली है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >