गया जी में पॉक्सो एक्ट के फरार आरोपी को बेलागंज पुलिस ने दबोचा, भेजा गया जेल

Gaya JI POCSO Case: गया की बेलागंज थाना पुलिस ने पॉक्सो एक्ट मामले में लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी मोहम्मद साबिर को सिलौजा टोला तकिया गांव से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

Gaya JI POCSO Case (अजीत कुमार): गया जी जिले की बेलागंज थाना पुलिस ने कानून का शिकंजा कसते हुए पॉक्सो एक्ट के एक गंभीर मामले में लंबे समय से फरार चल रहे मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस की विशेष टीम ने इस शातिर आरोपी को न्यायिक हिरासत में लेते हुए जेल भेज दिया है. पुलिस की इस त्वरित और सख्त कार्रवाई से बेलागंज थाना क्षेत्र में कानून व्यवस्था को लेकर आम लोगों के बीच सुरक्षा का भरोसा और मजबूत हुआ है.

कांड संख्या 671/25 का मुख्य आरोपी था फरार

मामले की पुष्टि करते हुए बेलागंज थानाध्यक्ष सुनील कुमार द्विवेदी ने शुक्रवार को बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कांड संख्या 671/25 के तहत दर्ज पॉक्सो एक्ट मामले का नामजद आरोपी मोहम्मद साबिर पुलिस की गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार ठिकाने बदल रहा था. शुक्रवार को उसके अपने गांव में छिपे होने का पुख्ता इनपुट मिला, जिसके बाद थानाध्यक्ष के नेतृत्व में एक विशेष पुलिस टीम का गठन कर छापेमारी के लिए रवाना किया गया.

सिलौजा टोला तकिया गांव में घेराबंदी कर दबोचा

पुलिस टीम ने योजनाबद्ध तरीके से थाना क्षेत्र के सिलौजा टोला तकिया गांव में संदिग्ध ठिकानों की घेराबंदी की. पुलिस को देखते ही आरोपी ने भागने का प्रयास किया, लेकिन मुस्तैद जवानों ने उसे मौके पर ही रंगे हाथों दबोच लिया. गिरफ्तार आरोपी मोहम्मद साबिर से थाने में लाकर आवश्यक पूछताछ की गई, जिसके बाद कागजी और न्यायिक प्रक्रिया पूरी करते हुए उसे गया कोर्ट के समक्ष प्रस्तुत कर जेल भेज दिया गया.

Also Read: गया जी में कुएं से मिला 76 वर्षीय विधवा का शव, जांच में जुटी पुलिस

बाकी आरोपियों के खिलाफ भी छापेमारी जारी

थानाध्यक्ष ने आगे बताया कि इस संवेदनशील मामले में गहराई से जांच करने पर कुछ अन्य आरोपियों की भी संलिप्तता खुलकर सामने आई है. मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी के बाद अब अन्य सहयोगियों की धरपकड़ के लिए पुलिस उनके संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी कर रही है. पुलिस का कहना है कि फरार चल रहे बाकी आरोपियों को भी बेहद जल्द गिरफ्तार कर न्यायालय के सामने पेश किया जाएगा.

Also Read: गया जी के गुरुआ में नहर पुल की रेलिंग क्षतिग्रस्त, कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Suryakant Kumar

सूर्यकांत कुमार प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं. डिजिटल मीडिया में तीन वर्षों का अनुभव रखते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल चैनल न्यूज रील्स से की. इसके बाद नेशन दर्पण और खबरिया जंक्शन में कार्य किया, जहां कंटेंट राइटिंग, वीडियो एडिटिंग और वॉयस ओवर से जुड़े विभिन्न कार्यों का अनुभव हासिल किया. उन्होंने पटना यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. वर्तमान में वे स्थानीय (हाइपरलोकल) खबरों पर काम कर रहे हैं. इसके अलावा खेल और मनोरंजन से जुड़ी खबरों में भी विशेष रुचि रखते हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >