गया जी में पेपरलेस निबंधन के विरोध में डीड राइटरों का प्रदर्शन, रोज 1 करोड़ राजस्व नुकसान का दावा

गया जी स्थित निबंधन कार्यालय में डीड राइटरों ने पेपरलेस व्यवस्था का शांतिपूर्ण विरोध किया. पक्षकारों के सत्यापन में समस्या और ओटीपी को लेकर आशंका के चलते काम ठप है.

Gaya Ji Paperless Land Registration (संजीव कुमार सिन्हा) : गया जी स्थित निबंधन कार्यालय में मंगलवार को दस्तावेज नवीस संघ, गया जी शाखा के तत्वावधान में डीड राइटरों ने पेपरलेस व्यवस्था के विरोध में शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया. प्रदर्शन के दौरान डीड राइटरों ने सरकार से पूर्व की पेपर-बेस्ड व्यवस्था को फिर से लागू करने की मांग की.

दस्तावेज नवीस संघ के जिला अध्यक्ष का बयान

दस्तावेज नवीस संघ गया शाखा के जिला अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह ने कहा कि डीड राइटर हड़ताल पर नहीं हैं, लेकिन पेपरलेस व्यवस्था के कारण पक्षकार कार्यालय नहीं पहुंच रहे हैं, जिससे कामकाज लगभग ठप है.

पेपरलेस व्यवस्था के विरोध में डीड राइटरों का प्रदर्शन | Prabhat Khabar Network

उन्होंने कहा कि सरकार को इस व्यवस्था से राजस्व का भी नुकसान हो रहा है. संघ का दावा है कि गया शाखा से प्रतिदिन करीब एक करोड़ रुपये के राजस्व का नुकसान हो रहा है.

व्यवहारिक परेशानियां और ओटीपी को लेकर आशंका

वहीं, संघ के शाखा सचिव राकेश कुमार ने कहा कि पेपरलेस व्यवस्था में कई व्यावहारिक परेशानियां हैं. उनके अनुसार, दस्तावेज तैयार करने की प्रक्रिया में पहले की तरह पक्षकारों का सत्यापन और दस्तावेजी प्रक्रिया नहीं हो पा रही है तथा आधार कार्ड और ओटीपी आधारित प्रक्रिया को लेकर लोगों में आशंका बनी हुई है.

ओटीपी साझा करने को लेकर डर और घटनाएं

उन्होंने कहा कि ओटीपी साझा करने को लेकर लोगों में डर है. उन्होंने जहानाबाद में ओटीपी साझा करने के बाद बैंक खाते से कथित रूप से राशि निकाले जाने की घटना का भी जिक्र किया और कहा कि इसी वजह से कई लोग ओटीपी देने से बच रहे हैं.

जिला निबंधन कार्यालय गया जी | Prabhat Khabar Network

पुरानी व्यवस्था बहाल करने की मांग

डीड राइटरों ने कहा कि वे शांतिपूर्ण तरीके से अपना विरोध जारी रखेंगे. संघ की मांग है कि न तो पूरी तरह पेपरलेस और न ही वर्तमान अव्यवस्था बल्कि पहले की पेपर-बेस्ड व्यवस्था को बहाल किया जाए, ताकि पक्षकारों और डीड राइटरों को काम करने में सुविधा हो और सरकार को राजस्व का नुकसान भी न हो.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >