गया जी के वजीरगंज में सर्पदंश से अधेड़ की मौत, इलाज में देरी पड़ी भारी

वजीरगंज में सर्पदंश से 45 वर्षीय व्यक्ति की मौत वजीरगंज (गया) से अमरेन्द्र कुमार की रिपोर्ट प्रतिनिधि, वजीरगंज सर्पदंश के बाद समय से नहीं पहुंचे अस्पताल, इलाज में

Gaya Ji News : वजीरगंज में सर्पदंश से 45 वर्षीय व्यक्ति की मौत वजीरगंज (गया) से अमरेन्द्र कुमार की रिपोर्ट प्रतिनिधि, वजीरगंज सर्पदंश के बाद समय से नहीं पहुंचे अस्पताल, इलाज में देरी होने से अधेड़ किसान मजदूर की जान प्रखंड के अमैठी पंचायत अंतर्गत् महुएत निवासी विजय चौधरी की मौत बीते शुक्रवार की देर रात सर्पदंश से हो गई.

खेत में काम के दौरान करैत ने डसा

पंचायत मुखिया अशोक पासवान ने बताया कि वे एक खेतिहर मजदूर थे, किसी प्रकार खेतों में मजदुरी कर अपने परिवार का पेट भरते थे. शुक्रवार की संध्या पहर लगभग पांच बजे खेत में काम करने के दरम्यान करैत सांप ने उन्हें काट लिया, जिसके बाद उन्होंने सांप को मार दिया तथा सांप को लेकर घर चले आए.

एंटी स्नेक वेनम देने के बाद भी नहीं बच सके पीड़ित

पांच घंटे बाद जब उनकी तबियत खराब होने लगी, तब लगभग दस बजे रात्रि उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां एंटी स्नेक वेनम सहीत अन्य दवाएं दी गई तथा एएनएमसीएच रेफर कर दिया गया, लेकिन इलाज के दरम्यान हीं उनकी मौत हो गई.

Also Read : गया-रफीगंज रेलखंड पर सात ट्रैकमैन निलंबित, रेलवे का सख्त एक्शन, जांच शुरू

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amrendra kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >