गयाजी के 99 निजी स्कूलों को जल्द मिलेगा U-DISE Code, शिक्षा विभाग ने जारी किया निर्देश

Gaya Ji News: गया जिले के 99 निजी विद्यालयों को जल्द U-DISE Code जारी किया जाएगा. जिला कार्यक्रम पदाधिकारी ने बीईओ को तीन दिनों के भीतर फॉर्म A-02 में जानकारी उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है ताकि छात्रों का डेटा U-DISE पोर्टल पर दर्ज हो सके.

गयाजी से हरिबंश कुमार की रिपोर्ट :
Gaya Ji News:
जिले के प्रस्वीकृत 99 निजी विद्यालयों को यू-डायस (U-DISE) कोड उपलब्ध कराने की प्रक्रिया तेज कर दी गई है. इस संबंध में जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (प्रारंभिक शिक्षा एवं सर्व शिक्षा अभियान) गौरव राज ने सभी संबंधित प्रखंड शिक्षा पदाधिकारियों (बीईओ) को आवश्यक निर्देश जारी किए हैं. निर्देश में कहा गया है कि जिन प्रस्वीकृत निजी विद्यालयों को अब तक यू-डायस के अंदर शामिल नहीं किया गया है, उन्हें जल्द यू-डायस कोड उपलब्ध कराया जाए.

पत्र में बताया गया है कि यू-डायस कोड के अभाव में विद्यालयों में नामांकित विद्यार्थियों का विवरण यू-डायस के स्टूडेंट मॉड्यूल में दर्ज नहीं हो पाता है. इससे जिले के नामांकन संबंधी जरूरी इंडेक्स जैसे सकल नामांकन अनुपात (GER), शुद्ध नामांकन अनुपात (NER) और ट्रांजिशन रेट पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है.

स्कूलों का विवरण प्राप्त कर उसका सत्यापन का निर्देश

डीपीओ ने सभी बीईओ को निर्देश दिया है कि वे अपने-अपने प्रखंडों में सूचीबद्ध निजी विद्यालयों की समीक्षा करें और निर्धारित फॉर्म ए-02 में स्कूलों का विवरण प्राप्त कर उसका सत्यापन करें. इसके बाद पत्र प्राप्ति के तीन दिनों के अंदर संबंधित जानकारी जिला कार्यालय को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें. उन्होंने स्पष्ट कहा है कि इस कार्य में किसी भी प्रकार की शिथिलता या देरी स्वीकार्य नहीं होगा.

300 विद्यालयों को यू-डायस कोड देने की प्रक्रिया जारी

दो जून तक गया जिले के कुल 717 मान्यता प्राप्त निजी विद्यालयों की समीक्षा की गई थी. समीक्षा में पाया गया कि उस समय केवल 417 विद्यालयों को ही यू-डायस कोड प्राप्त था. इसके बाद शेष 300 मान्यता प्राप्त निजी विद्यालयों को चरणबद्ध तरीके से यू-डायस कोड उपलब्ध कराने की प्रक्रिया शुरू की गई. वर्तमान में 616 विद्यालयों को यू-डायस कोड जारी किया जा चुका है, जबकि अब केवल 99 विद्यालयों को यू-डायस कोड उपलब्ध कराया जाना बचा हुआ है.

Also Read: गयाजी में 15 जून को 1000 युवाओं को नौकरी का मौका, जानें पूरी डिटेल

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kumarsuryakant

सूर्यकांत कुमार तीन वर्षों से हिंदी डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. स्थानीय और हाइपरलोकल पत्रकारिता में विशेष अनुभव रखते हैं. कंटेंट राइटिंग के साथ-साथ वीडियो एडिटिंग और वॉयस ओवर का भी व्यावहारिक अनुभव रखते हैं. उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत एक डिजिटल न्यूज चैनल से की और विभिन्न डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर कार्य करते हुए समाचार लेखन और डिजिटल कंटेंट प्रोडक्शन का अनुभव हासिल किया है. इसके अलावा खेल और मनोरंजन से जुड़ी खबरों में भी विशेष रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >