गयाजी में SSP के निर्देश पर वाहन चेकिंग अभियान, संदिग्धों पर पुलिस की पैनी नजर

Gaya Ji News: गयाजी एसएसपी सुशील कुमार के निर्देश पर रविवार को जिले के सभी थाना क्षेत्रों में सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया. इस अभियान का मुख्य उद्देश्य संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखकर अपराधियों पर अंकुश लगाना और आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करना है.

Gaya Ji News (रोशन कुमार की रिपोर्ट): गयाजी जिले में अपराध पर नियंत्रण पाने और शांति-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से रविवार को पुलिस ने एक बड़ा कदम उठाया. वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) सुशील कुमार के विशेष निर्देश पर जिले के तमाम थाना क्षेत्रों में एक साथ सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया. इस अचानक हुई कार्रवाई से संदिग्ध तत्वों के बीच हड़कंप मच गया.

अलग-अलग थाना क्षेत्रों में वाहन चेकिंग

अभियान के तहत जिले के सभी थानाध्यक्षों ने अपने-अपने अधिकार क्षेत्रों में मोर्चा संभाला और मुख्य चौराहों से लेकर संवेदनशील रास्तों पर वाहनों की गहन तलाशी ली. चेकिंग के दौरान न केवल दोपहिया और चारपहिया वाहनों के दस्तावेजों की जांच की गई, बल्कि संदिग्ध रूप से घूम रहे व्यक्तियों और उनकी गतिविधियों पर भी पुलिस द्वारा विशेष निगरानी रखी गई.

कानून-व्यवस्था तोड़ने वालों पर होगी कार्रवाई

पुलिस प्रशासन के अनुसार, इस मेगा चेकिंग अभियान का मुख्य उद्देश्य आम जनता के भीतर सुरक्षा का भाव पैदा करना और आपराधिक मानसिकता वाले तत्वों पर प्रभावी अंकुश लगाना है. एसएसपी कार्यालय की ओर से स्पष्ट किया गया है कि जिले की कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा और पूरी सतर्कता व मुस्तैदी के साथ आगे भी ऐसे अभियान जारी रहेंगे.

Also Read: गयाजी में रेलवे ओवरब्रिज बनने के बाद भी मुसीबत, बंद स्ट्रीट लाइट और ठोकरें बनीं दुर्घटना की वजह

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vikas Jha

विकाश झा डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में छह वर्षों से अधिक का अनुभव रखते हैं. उन्होंने पटना यूनिवर्सिटी से मास कम्यूनिकेशन में स्नातक तथा माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में स्नातकोत्तर की शिक्षा प्राप्त की है. स्पोर्ट्स, हाइपरलोकल और पॉलिटिकल पत्रकारिता उनकी विशेष रुचि और विशेषज्ञता के क्षेत्र हैं. क्रिकेट, समाज और राजनीति से जुड़े विषयों पर उनकी विशेष पकड़ है. वे तथ्य आधारित, प्रभावशाली और पाठक-केंद्रित कंटेंट तैयार करने में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >