पंचानपुर बाजार चोरी कांड का खुलासा, CCTV फुटेज से आरोपी गिरफ्तार

Gaya Ji News: गया जिले के टिकारी अनुमंडल अंतर्गत पंचानपुर बाजार में पिछली रात तीन दुकानों में हुई चोरी की घटना का पुलिस ने सफल खुलासा कर दिया है. पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान करते हुए अलीपुर थाना क्षेत्र के केसपा महादलित टोला निवासी अशोक मांझी को गिरफ्तार कर लिया है.

Gaya Ji News (विजय पांडे की रिपोर्ट):
पंचानपुर बाजार में पिछली रात तीन दुकानों में हुई चोरी की घटना का पुलिस ने खुलासा कर दिया है. इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है. जानकारी के मुताबिक, विगत सोमवार की रात पंचानपुर बाजार स्थित तीन दुकानों में चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था. घटना को लेकर पंचानपुर थाना में एक प्राथमिकी दर्ज की गई थी.

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर हुई पहचान

पंचानपुर के थानाध्यक्ष पद्माकर उपाध्याय ने बताया कि पुलिस द्वारा कांड दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया था. जांच के दौरान घटनास्थल एवं आसपास के सीसीटीवी (CCTV) फुटेज का अवलोकन किया गया, जिसके आधार पर आरोपी की पहचान की गई. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अलीपुर थाना क्षेत्र के केसपा महादलित टोला के रहने वाले अशोक मांझी को गिरफ्तार कर लिया.

आरोपी की निशानदेही पर कपड़े और कड़ा बरामद, कोर्ट के आदेश पर भेजा गया जेल

थानाध्यक्ष के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी अशोक मांझी की निशानदेही पर घटना के समय उसके द्वारा पहने गए कपड़े एवं हाथ में पहना हुआ कड़ा बरामद कर जब्त किया गया है. पुलिस ने आवश्यक कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद आरोपी को न्यायालय में सुपुर्द कर दिया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है.

Also Read: सोनवर्षा लूटकांड का पुलिस ने किया खुलासा, चार आरोपी दबोचे गए, चाकू के दम पर दिया था वारदात को अंजाम

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kumarsuryakant

सूर्यकांत कुमार तीन वर्षों से हिंदी डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. स्थानीय और हाइपरलोकल पत्रकारिता में विशेष अनुभव रखते हैं. कंटेंट राइटिंग के साथ-साथ वीडियो एडिटिंग और वॉयस ओवर का भी व्यावहारिक अनुभव रखते हैं. उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत एक डिजिटल न्यूज चैनल से की और विभिन्न डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर कार्य करते हुए समाचार लेखन और डिजिटल कंटेंट प्रोडक्शन का अनुभव हासिल किया है. इसके अलावा खेल और मनोरंजन से जुड़ी खबरों में भी विशेष रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >