गया जी को मिली 170 करोड़ की सौगात, सीएम सम्राट ने बिहार के दूसरे टेक्नोलॉजी सेंटर का किया शिलान्यास

Gaya Ji News: गया जी जिले के लिए आज का दिन ऐतिहासिक रहा. खिजरसराय प्रखंड के साधुनगर में 170 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले बिहार के दूसरे अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी सेंटर का शिलान्यास सीएम सम्राट चौधरी ने किया.

गया जी से हरिबंश कुमार की रिपोर्ट
Gaya Ji News:
गया जी जिले के लिए आज का दिन ऐतिहासिक रहा. खिजरसराय प्रखंड के साधुनगर में 170 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले बिहार के दूसरे अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी सेंटर का शिलान्यास सीएम सम्राट चौधरी ने किया. मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और केंद्रीय एमएसएमई मंत्री जीतन राम मांझी संयुक्त रूप से भूमि पूजन कर इस महत्वाकांक्षी परियोजना की शुरुआत की. माना जा रहा है कि यह केंद्र दक्षिण बिहार में रोजगार, कौशल विकास और औद्योगिक निवेश का नया अध्याय लिखेगा.

20 एकड़ में बनेगा हाईटेक टेक्नोलॉजी सेंटर

प्रस्तावित टेक्नोलॉजी सेंटर गया-इस्लामपुर-खिजरसराय मार्ग पर जिला मुख्यालय से लगभग 20 किलोमीटर दूर स्थित है. यह केंद्र 20 एकड़ भूमि पर विकसित किया जाएगा. यहां आधुनिक मशीनरी, तकनीकी प्रयोगशालाएं और उद्योग आधारित प्रशिक्षण सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी, जिससे युवाओं को अत्याधुनिक तकनीकी शिक्षा मिल सकेगी.

सिर्फ भवन निर्माण पर खर्च होंगे 83 करोड़

इस महत्वाकांक्षी परियोजना की कुल लागत लगभग 170 करोड़ रुपये निर्धारित की गई है. इसमें टेक्नोलॉजी सेंटर के मुख्य भवन के निर्माण पर ही करीब 83 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे. केंद्र में आधुनिक प्रशिक्षण ढांचा तैयार किया जाएगा, जो उद्योगों की वर्तमान और भविष्य की जरूरतों के अनुरूप होगा.

फोटो पर क्लिक कर रजिस्टर करें

10 हजार युवाओं को मिलेगा प्रशिक्षण

केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने बताया कि केंद्र शुरू होने के बाद करीब 10 हजार युवाओं को विभिन्न तकनीकी और औद्योगिक क्षेत्रों में प्रशिक्षण दिया जाएगा. इससे युवाओं की रोजगार क्षमता बढ़ेगी और स्वरोजगार तथा उद्यमिता को भी प्रोत्साहन मिलेगा. विशेषज्ञों का मानना है कि यह केंद्र स्थानीय युवाओं के लिए गेम चेंजर साबित हो सकता है.

बिहटा के बाद बिहार का दूसरा टेक्नोलॉजी सेंटर

एमएसएमई मंत्रालय के तहत स्थापित होने वाला यह केंद्र बिहटा के बाद बिहार का दूसरा टेक्नोलॉजी सेंटर होगा. इसके संचालन शुरू होने के बाद गया, नवादा, औरंगाबाद, जहानाबाद समेत दक्षिण बिहार के हजारों युवाओं को उच्चस्तरीय तकनीकी प्रशिक्षण का लाभ मिलेगा. विशेषज्ञों का कहना है कि टेक्नोलॉजी सेंटर की स्थापना से क्षेत्र में औद्योगिक निवेश बढ़ेगा, रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे और स्थानीय स्तर पर कौशल विकास को गति मिलेगी. यह परियोजना बिहार में एमएसएमई सेक्टर को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है.

मंच पर जगह नहीं मिलने से नाराज हुए जिला परिषद अध्यक्ष और उपाध्यक्ष

कार्यक्रम के दौरान एक राजनीतिक विवाद भी सामने आया. जिला परिषद अध्यक्ष नैना देवी और उपाध्यक्ष शीतल प्रसाद यादव ने मंच पर स्थान नहीं मिलने पर नाराजगी जाहिर की. उन्होंने कहा कि पूर्व में ऐसी स्थिति नहीं होती थी और जिला परिषद के निर्वाचित प्रतिनिधियों के साथ इस प्रकार का व्यवहार उचित नहीं है. दोनों जनप्रतिनिधियों ने इस मुद्दे पर अपना विरोध दर्ज कराया.

ये नेता रहे मौजूद

भूमि पूजन कार्यक्रम संपन्न होने के अवसर पर बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, केंद्र में एमएसएमई मंत्री जीतन राम मांझी, बिहार विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार, बिहार सरकार के अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण मंत्री संतोष कुमार सुमन, बिहार के उद्योग और खेल मंत्री श्रेयशी सिंह पूर्व डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा, बिहार के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) विनय कुमार सहित कई वरिष्ठ प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे.

Also Read: यात्रीगण कृपया ध्यान दें! अशोकधाम-बंशीपुर रेलखंड पर मेगा ब्लॉक, कई ट्रेनों का रूट बदला, कुछ शॉर्ट टर्मिनेट, देखिए लिस्ट

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sakshi Kumari

साक्षी कुमारी को डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 3 वर्षों का अनुभव है. पिछले तीन वर्षों से वह डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. उन्हें राजनीति, शिक्षा, रोजगार, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक मुद्दों से जुड़ी खबरों की रिपोर्टिंग और लेखन का अनुभव है. बिहार की राजनीति और क्षेत्रीय मुद्दों पर उनकी विशेष रुचि है. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization) की भी अच्छी समझ है, जिससे वह पाठकों तक समय पर और प्रभावी ढंग से खबरें पहुंचाने में दक्ष हैं. तथ्यपरक, विश्वसनीय और SEO-अनुकूल समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यशैली है.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >