गया जी में डेल्हा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 24 घंटे में वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश; चार अपाचे बाइक के साथ एक आरोपी गिरफ्तार

Gaya Ji News: गया पुलिस ने 24 घंटे के भीतर बाइक चोरी के मामले का खुलासा करते हुए चार अपाचे मोटरसाइकिल और दो मोबाइल बरामद किए हैं. एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है, जबकि अन्य की तलाश जारी है.

गया जी से संजीव कुमार सिन्हा की रिपोर्ट
Gaya Ji News: गया जी जिले के डेल्हा थाना क्षेत्र में लगातार हो रही मोटरसाइकिल चोरी की घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक संगठित वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है. पुलिस उपाधीक्षक सदर-2 धर्मेंद्र भारती के नेतृत्व में गठित विशेष छापेमारी टीम ने 24 घंटे के भीतर चोरी की गई मोटरसाइकिल बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है. पुलिस के अनुसार, गत गुरुवार को आरपीएफ बैरक खरखुरा के पास से एक काले रंग की अपाचे मोटरसाइकिल चोरी हो गई थी. इस संबंध में डेल्हा थाना कांड संख्या 172/26 दर्ज कर जांच शुरू की गई. अनुसंधान के दौरान पुलिस ने बोधगया क्षेत्र के दोमुहान के पास से चोरी की गई मोटरसाइकिल के साथ आरोपी रविराज कुमार को गिरफ्तार कर लिया.

निशानदेही पर हुई छापेमारी

गिरफ्तार आरोपी की निशानदेही पर बोधगया थाना क्षेत्र में छापेमारी की गई, जहां से एक अन्य चोरी की मोटरसाइकिल बरामद हुई. इसके बाद डेल्हा थाना क्षेत्र के खरखुरा तरवना इलाके में छापेमारी कर गौरव मांझी के पास से उजले रंग की अपाचे मोटरसाइकिल बरामद की गई. आगे की कार्रवाई में पुलिस ने लड्डू और लक्की के घर पर छापेमारी कर एक और उजले रंग की अपाचे मोटरसाइकिल बरामद की. हालांकि पुलिस को देखते ही लड्डू मौके से फरार हो गया. उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है.

शराब कारोबारियों को बेचते थे बाइक

पुलिस जांच में सामने आया है कि यह गिरोह डेल्हा, कोतवाली, सिविल लाइंस, रामपुर तथा बोधगया थाना क्षेत्रों में घूम-घूमकर मोटरसाइकिल चोरी की वारदातों को अंजाम देता था. चोरी की गई मोटरसाइकिलों को कम कीमत पर शराब कारोबारियों के हाथ बेच दिया जाता था. पुलिस को गिरोह के सदस्यों की गतिविधियां सीसीटीवी फुटेज में भी दिखाई दी हैं. इस कार्रवाई में पुलिस ने कुल चार अपाचे मोटरसाइकिल और दो मोबाइल फोन बरामद किए हैं.

अन्य सदस्यों की तलाश जारी

फरार आरोपियों एवं गिरोह के अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी जारी है. पुलिस का कहना है कि जल्द ही पूरे गिरोह का खुलासा कर सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा. फिलहाल पुलिस द्वारा मामले की आगे की जांच गहनता से जारी है.

Also Read: आंगनबाड़ी सेविका के बेटे ने BPSC में लहराया परचम, लाखों का पैकेज छोड़ बने डिप्टी कलेक्टर

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Vikash Jha

विकाश झा एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और कंटेंट प्रोफेशनल हैं, जिन्हें मीडिया, डिजिटल कंटेंट और सोशल मीडिया कम्युनिकेशन के क्षेत्र में छह वर्षों से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पटना यूनिवर्सिटी से मास कम्यूनिकेशन में स्नातक और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर की शिक्षा प्राप्त की है। पत्रकारिता की शुरुआत वर्ष 2020 में भोपाल से हुई, जिसके बाद उन्होंने ETV Bharat, Bharat Express और News24 जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में विभिन्न जिम्मेदार भूमिकाओं का निर्वहन किया। News24 से आगे बढ़ते हुए उन्होंने Adglobal360 India Pvt. Ltd. के माध्यम से बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) में कंटेंट राइटर के रूप में कार्य किया। स्पोर्ट्स, हाइपरलोकल और पॉलिटिकल पत्रकारिता उनकी विशेष रुचि और विशेषज्ञता के क्षेत्र हैं। क्रिकेट के प्रति उनका गहरा लगाव है और वे क्रिकेट को सिर्फ एक खेल नहीं, बल्कि अपनी लेखनी का महत्वपूर्ण विषय मानते हैं। उन्हें यात्रा करना, नए लोगों और स्थानों को जानना तथा समाज और राजनीति से जुड़े विषयों पर लिखना पसंद है। मूल रूप से बिहार के समस्तीपुर जिले के रहने वाले विकाश डिजिटल मीडिया की तेज रफ्तार दुनिया में तथ्यों पर आधारित, प्रभावशाली और पाठक-केंद्रित कंटेंट तैयार करने के लिए जाने जाते हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >