खरखुरा संगम चौक फायरिंग मामले का पुलिस ने किया खुलासा, कुख्यात गब्बर गिरफ्तार

Gaya Ji News : गया के खरखुरा संगम चौक पर दो पक्षों के बीच हुई फायरिंग के मामले में डेल्हा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए धीरज उर्फ गब्बर को हथियार और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है. पुलिस ने बताया कि अन्य फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है.

Gaya Ji News : डेल्हा थाना क्षेत्र के खरखुरा संगम चौक के पास दो पक्षों के बीच हुई फायरिंग के मामले में डेल्हा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक कुख्यात को हथियार के साथ गिरफ्तार किया है. यह जानकारी शुक्रवार को सिटी डीएसपी धर्मेंद्र भारती ने डेल्हा थाने में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दी. डीएसपी ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि दो पक्षों के बीच एक-एक राउंड फायरिंग हुई है.

रातभर चले ऑपरेशन में डेल्हा पुलिस ने आरोपी को दबोचा

एक पक्ष में उत्तम कुमार और लक्की यादव, जबकि दूसरे पक्ष में बॉबी उर्फ बादशाह, धीरज उर्फ गब्बर और लड्डू उर्फ लक्की शामिल थे। सूचना मिलते ही वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर डीएसपी धर्मेंद्र भारती के नेतृत्व में विशेष टीम गठित कर छापेमारी शुरू की गई. रातभर चली कार्रवाई के दौरान डेल्हा थाना पुलिस ने धीरज उर्फ गब्बर को एक लोडेड पिस्टल, 7.65 एमएम की तीन जिंदा गोलियां तथा एक मोबाइल फोन के साथ गिरफ्तार कर लिया.

बॉबी उर्फ बादशाह और उत्तम कुमार की तलाश में ताबड़तोड़ छापेमारी

पूछताछ में धीरज उर्फ गब्बर ने स्वीकार किया कि पहले उत्तम कुमार और उसके साथियों ने उन पर फायरिंग की थी, जिसके जवाब में उनकी ओर से भी फायरिंग की गई. पुलिस के अनुसार, धीरज उर्फ गब्बर सात दिन पहले ही जेल से छूटकर आया था. वहीं, बॉबी उर्फ बादशाह और उत्तम कुमार के खिलाफ पहले से कई आपराधिक मामले दर्ज हैं. दोनों फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है.

Also Read : नालंदा: दो दिनों से हो रही थी बहु से लड़ाई, आज नाले के पास मिला ससुर का शव

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Roshan kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >