Gaya Ji News(रोशन कुमार): गया जी शहर के डेल्हा मुहल्ले के रहने वाले विजय प्रसाद गुप्ता से पांच लाख 30 हजार रुपए की ठगी करने का मामला सामने आया है. इस मामले को लेकर पीड़ित विजय प्रसाद गुप्ता ने डेल्हा थाने में शिकायत दर्ज कराई है.
पीड़ित ने डेल्हा थाने के दारोगा को बताया है कि विगत सात दिनों में एक मोबाइल नंबर से ठगी की योजना बनाई जा रही थी. उस मोबाइल नंबर 8651580487 से जुड़ा मामला है. इसमें दो युवक और एक महिला शामिल हैं. पीड़ित ने आग्रह किया है कि उस नंबर की जांच कर तीनों की पहचान की जाए.
पुलिस मामले की जांच में जुटी
इधर, डेल्हा एसएचओ देवराज इंद्र ने पीड़ित की शिकायत पर बीएनएस की धारा 303 (2)/318 (4) के तहत एफआईआर कांड संख्या 149/26 दर्ज कर मामले की छानबीन की जिम्मेदारी सब इंस्पेक्टर मनीष कुमार वर्मा को सौंप दी है.
Also Read: PhonePe ट्रांजेक्शन के नाम पर साइबर फ्रॉड, दुकानदार के खाते से उड़ाए 10 हजार
