गया जी से रोशन की रिपोर्ट
Gaya Ji Liquor seized: गया जी में उत्पाद विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक होंडा सिटी कार से 132 बोतल विदेशी शराब और 672 केन बीयर बरामद की है. इस मामले में जहानाबाद जिले के चार युवकों को गिरफ्तार किया गया है. उत्पाद विभाग ने सभी आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है.
Gaya Ji Liquor seized: क्या है पूरा मामला
उत्पाद विभाग की टीम ने बोधगया थाना क्षेत्र के दोमुहान के पास गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई की. इस दौरान एक होंडा सिटी कार की जांच की गई, जिसमें 132 बोतल विदेशी शराब, 672 केन बीयर और तीन मोबाइल फोन बरामद किए गए.
गया जी की खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें
गिरफ्तार आरोपी कौन हैं?
उत्पाद विभाग के सहायक आयुक्त प्रियरंजन के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों की पहचान जहानाबाद जिले के हुलासगंज थाना क्षेत्र के नरमा गांव निवासी चंदन कुमार राम, काको थाना क्षेत्र के महमदपुर गांव निवासी रोशन कुमार शर्मा, कुंदन कुमार कश्यप तथा बढ़ौना गांव निवासी सिकु कुमार के रूप में हुई है.
Gaya Ji News: उत्पाद विभाग ने क्या बताया?
सहायक आयुक्त प्रियरंजन ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर होंडा सिटी कार से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया. वहीं, इस कथित धंधे में लाइनअप करने वाले दो अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार किया गया. सभी आरोपियों से पूछताछ की जा रही है.
आरोपियों पर क्या कार्रवाई हुई?
उत्पाद विभाग के अनुसार दारोगा के बयान पर चारों आरोपियों के विरुद्ध संबंधित प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है. फिलहाल पूरे मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है.
Also Read: गया जी में तत्काल टिकट की कालाबाजारी, आरपीएफ ने युवक को दबोचा, मोबाइल से मिले अहम साक्ष्य
