गया जी से प्रमोद कुमार वर्मा की रिपोर्ट
Gaya Ji Land Dispute : गया जी जिले के गुरुआ थाना क्षेत्र के टंडवा सरैया गांव में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प हो गई. मारपीट की इस घटना में दोनों पक्षों के दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करते हुए पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया.
Gaya Ji News: जमीन विवाद को लेकर बढ़ा तनाव
रविवार को टंडवा सरैया गांव में जमीन को लेकर चल रहा विवाद अचानक उग्र हो गया. दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हुई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई.
गया जी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें
मारपीट में दो लोग गंभीर घायल
घटना के दौरान दोनों पक्षों के दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. मारपीट के बाद गांव में कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया. स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी.
Gaya Ji Police: पुलिस ने मौके पर पहुंचकर संभाली स्थिति
सूचना मिलते ही गुरुआ थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची. पुलिस ने तत्काल हस्तक्षेप कर स्थिति को नियंत्रित किया और घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गुरुआ भेजा. चिकित्सकों के अनुसार दोनों घायलों का इलाज जारी है और उनकी स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है.
पांच आरोपित गिरफ्तार
गुरुआ थानाध्यक्ष मनेश कुमार ने बताया कि मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तार लोगों में राजदेव पासवान, अनिल चौधरी, विवेक कुमार, विकास पासवान समेत पांच आरोपी शामिल हैं.
Gaya Ji Crime News: अन्य आरोपितों की पहचान में जुटी पुलिस
पुलिस गिरफ्तार आरोपितों से पूछताछ कर रही है. साथ ही घटना में शामिल अन्य लोगों की पहचान भी की जा रही है. मामले की विस्तृत जांच जारी है.
गांव में पुलिस की निगरानी बढ़ी
घटना के बाद गांव में किसी प्रकार की अप्रिय स्थिति उत्पन्न न हो, इसके लिए पुलिस सतर्क है. प्रशासन का कहना है कि फिलहाल स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है.
Also Read: परीक्षार्थियों के लिए राहत, गया जी होकर चलेंगी 13 परीक्षा स्पेशल ट्रेनें, जानें पूरा शेड्यूल
