गया जी : खिजरसराय में फल्गु नदी किनारे शुरू हुआ कचरा उठाव, ट्रस्ट की पहल के बाद नगर पंचायत ने की कार्रवाई

Falgu River Cleaning : पंडित यदुनंदन शर्मा सेवा आश्रम ट्रस्ट की पहल के बाद फल्गु नदी से कचरा उठाने का काम शुरू हो गया है. यह पहल नदी के धार्मिक, सांस्कृतिक और सामाजिक महत्व को बचाने के लिए की गई है. अब जिला प्रशासन से ठोस कार्रवाई की मांग की जा रही है.

Falgu River Cleaning : फल्गु नदी बचाओ, किसानों के खेतों में पानी पहुंचाओ अभियान के तहत पंडित यदुनंदन शर्मा सेवा आश्रम ट्रस्ट की पहल का असर दिखने लगा है. बीते सोमवार को ट्रस्ट की तीन सदस्यीय टीम ने फल्गु नदी का निरीक्षण किया था.

इस दौरान नगर पंचायत द्वारा नदी किनारे कूड़ा-कचरा फेंके जाने पर कड़ी आपत्ति जताते हुए जिला प्रशासन से एक सप्ताह के भीतर सफाई कराने की मांग की गई थी. इसके बाद नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी अंशुल पांडे के निर्देश पर नदी किनारे जमा कचरे का उठाव शुरू कर दिया गया है.

ट्रस्ट के संयोजक द्वारा आभार और नदी का महत्व

ट्रस्ट के संयोजक रविशंकर कुमार ने इस पहल के लिए कार्यपालक पदाधिकारी का आभार व्यक्त किया. उन्होंने कहा कि फल्गु नदी का धार्मिक, सांस्कृतिक और सामाजिक महत्व है तथा इसकी स्वच्छता और संरक्षण केवल सरकार ही नहीं, बल्कि समाज के प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है. उन्होंने चिंता जताई कि लगातार अतिक्रमण और प्रदूषण के कारण नदी का अस्तित्व संकट में पड़ता जा रहा है.

अतिक्रमण और ठोस कार्रवाई की मांग

सड़क से लेकर सदन तक नदी से अतिक्रमण हटाने, नियमित सफाई कराने और इसके जल को किसानों के खेतों तक पहुँचाने की बातें होती रही हैं, लेकिन अब तक ठोस कार्रवाई नहीं हो सकी है.

जिलाधिकारी से निरीक्षण का पुनर्राग्रह

उन्होंने जिलाधिकारी शशांक शुभंकर से पुनः आग्रह किया कि वे स्वयं फल्गु नदी के वर्तमान स्वरूप का निरीक्षण कर आवश्यक कदम उठाएं.

Also Read : डेहरी EO डॉ. विमल कुमार हत्याकांड : पत्नी ने ड्राइवर के खिलाफ दर्ज कराई FIR, गांव के लोगों ने की कार्रवाई की मांग


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amitabh ranjan khijarsaray

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >