गया जी : गुरुआ में झमाझम बारिश से किसानों के चेहरे खिले, धान की खेती को मिली राहत

गया जी के गुरुआ प्रखंड में हुई जोरदार बारिश से किसानों के चेहरे खिल उठे हैं. कई दिनों की उमस भरी गर्मी से आम लोगों को भी बड़ी राहत मिली है. बारिश ने धान की खेती को नया जीवन दिया है, जिससे अच्छी पैदावार की उम्मीद जगी है.

Gaya Ji Weather : गया जी के गुरुआ प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों में मंगलवार दोपहर बाद हुई जोरदार बारिश से किसानों के चेहरे खिल उठे. वहीं कई दिनों से पड़ रही उमस भरी गर्मी से आम लोगों को भी बड़ी राहत मिली. बारिश शुरू होते ही मौसम सुहावना हो गया और लोग घरों से बाहर निकलकर ठंडी हवा का आनंद लेते नजर आए.

धान की खेती और किसानों की चिंता

लगातार बारिश नहीं होने के कारण खेतों में नमी की कमी हो गई थी. कई स्थानों पर धान के खेतों में दरारें पड़ने लगी थीं, जबकि पानी के अभाव में अनेक किसानों की धान की रोपनी भी प्रभावित हो रही थी. इससे किसानों के बीच फसल को लेकर चिंता बढ़ती जा रही थी. मंगलवार की बारिश ने उनकी उम्मीदों को फिर से जगा दिया.

खेतो की ओर लौटे किसान और बेहतर पैदावार की उम्मीद

बारिश के बाद किसान दोबारा खेतों की ओर निकल पड़े और कृषि कार्यों में जुट गए. किसान मिथिलेश कुमार, दिलीप कुमार, अवधेश कुमार, कामेश्वर प्रसाद आदि का कहना है कि समय पर हुई यह बारिश धान की फसल के लिए काफी लाभदायक साबित होगी. यदि आने वाले दिनों में भी इसी तरह बारिश होती रही तो खेती बेहतर होगी और अच्छी पैदावार मिलने की संभावना बढ़ जाएगी.

गर्मी और उमस से राहत और मौसम में ठंडक

वहीं बारिश के कारण वातावरण में ठंडक घुल गई, जिससे लोगों ने गर्मी और उमस से राहत की सांस ली.

सड़कों पर जलजमाव से लोगों को हुई परेशानी

कई जगहों पर सड़कों पर भी पानी जमा हो गया, जिससे कुछ देर के लिए लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी.

Also Read : गया रेलवे अस्पताल की सुविधाएं सुधारने की मांग, रेलवे कर्मचारी यूनियन ने PCMD को सौंपा ज्ञापन


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pramod kumar verma gurua

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >