गया जी में करंट लगने से युवक की मौत, जांच में जुटी पुलिस

Gaya ji Electric Shock Death: गया जी जिले के कोंच थाना क्षेत्र के सिंघड़ा गांव में बिजली के करंट की चपेट में आने से 44 वर्षीय रजनीश मांझी की मौत हो गई. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है.

गया जी से श्रीनिवास की रिपोर्ट
Gaya ji Electric Shock Death:
गया जी जिले के कोंच थाना क्षेत्र के सिंघड़ा गांव में बिजली के करंट की चपेट में आने से एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई. मृतक की पहचान 44 वर्षीय रजनीश मांझी के रूप में हुई है. वह चंद्रदेव मांझी के पुत्र थे. घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया है.

जांच में जुटी पुलिस

घटना की जानकारी मिलते ही कोंच थाना की पुलिस एएसआई संजय कुमार के नेतृत्व में मौके पर पहुंची. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मगध मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, गया भेज दिया. इसके बाद मामले की जांच शुरू कर दी गई.

परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

थानाध्यक्ष सुदेह कुमार ने बताया कि करंट लगने से मौत के मामले में आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है. पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है. रजनीश मांझी की अचानक हुई मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है.

Also Read: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026: गया जी के गांधी मैदान में योग शिविर का आयोजन, सुबह सुबह हजारों लोगों ने किया योगाभ्यास

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sakshi Kumari

साक्षी कुमारी को डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 3 वर्षों का अनुभव है. पिछले तीन वर्षों से वह डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. उन्हें राजनीति, शिक्षा, रोजगार, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक मुद्दों से जुड़ी खबरों की रिपोर्टिंग और लेखन का अनुभव है. बिहार की राजनीति और क्षेत्रीय मुद्दों पर उनकी विशेष रुचि है. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization) की भी अच्छी समझ है, जिससे वह पाठकों तक समय पर और प्रभावी ढंग से खबरें पहुंचाने में दक्ष हैं. तथ्यपरक, विश्वसनीय और SEO-अनुकूल समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यशैली है.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >