गया जी में दो बंद मकानों का ताला तोड़कर लाखों की चोरी, पोते के इलाज के लिए पटना गया था परिवार

Gaya Ji Crime News : शेरघाटी थाना क्षेत्र में दो बंद मकानों में चोरी की वारदात सामने आई है. चोर सोने-चांदी के जेवर, नगदी समेत लाखों रुपये का सामान ले गए. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

Gaya Ji Crime News : गया जी में शेरघाटी थाना से महज 500 मीटर की दूरी पर स्थित नई बाजार-गया-चेरकी मुख्य मार्ग के किनारे दो बंद मकानों में शनिवार रात चोरों ने धावा बोल दिया. चोरों ने दोनों घरों के मेन गेट का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया और लाखों रुपये मूल्य के सोने-चांदी के आभूषण व नगदी की चोरी कर ली. घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है.

पटना गया था पूरा परिवार

घर के मालिक अर्जुन प्रसाद ने बताया कि उनके घर में पोते का जन्म हुआ था. अचानक उसकी तबीयत बिगड़ने पर परिवार के सभी सदस्य इलाज के लिए पटना चले गए थे. रविवार शाम करीब छह बजे जब वे वापस लौटे तो घर का मुख्य गेट टूटा हुआ मिला.

अलमारी का लॉक मिला टूटा

घर के अंदर जाने पर पत्नी और बहू की गोदरेज अलमारी का लॉक टूटा मिला तथा उसमें रखे कीमती जेवर और नगदी गायब थे. अर्जुन प्रसाद के अनुसार, चोर करीब 10 भर सोना, 200 ग्राम चांदी और 30 हजार रुपये नकद चोरी कर ले गए हैं. उन्होंने बताया कि परिवार की अन्य महिलाओं के लौटने के बाद चोरी हुए सामान का सही आकलन किया जा सकेगा.

Gaya Ji News : भाई के बंद मकान का भी ताला टूटा

इसी दौरान पुलिस ने पास स्थित अर्जुन प्रसाद के भाई बीरेंद्र प्रसाद गुप्ता के बंद मकान का भी निरीक्षण किया. वहां भी मुख्य गेट का ताला टूटा मिला. बीरेंद्र प्रसाद गुप्ता अपने परिवार के साथ रांची गए हुए हैं, इसलिए उनके घर से कितनी संपत्ति चोरी हुई है, इसका पता उनके लौटने के बाद ही चल सकेगा.

पुलिस जांच में जुटी

सूचना मिलते ही शेरघाटी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी. प्रारंभिक अनुमान के अनुसार दोनों घरों से करीब 25 लाख रुपये मूल्य के जेवर, नगदी और अन्य सामान की चोरी हुई है.

Also Read : बैंक खातों से अवैध निकासी के बाद भी पुलिस ने नहीं दर्ज की FIR, पीड़ितों ने SSP से लगाई गुहार

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Naveen mishra sherghati

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >