गुरुआ प्रतिनिधि. गया जिले के गुरुआ थाना क्षेत्र में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए पुनौल गांव में छापेमारी की. इस दौरान पुलिस ने तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मच गया.
पूर्व से दर्ज मामले में थी पुलिस को तलाश
थानाध्यक्ष मनेश कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपितों की पहचान पुनौल गांव निवासी प्रदीप चौधरी, कुलदीप चौधरी और रवि चौधरी के रूप में हुई है. तीनों के खिलाफ पहले से दर्ज मामले में पुलिस को उनकी तलाश थी.
पूछताछ के बाद आगे की कार्रवाई
पुलिस ने योजनाबद्ध तरीके से छापेमारी कर बिना किसी विरोध के तीनों आरोपितों को गिरफ्तार किया. इसके बाद सभी को थाना लाकर पूछताछ की गई. आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है.
अपराधियों के खिलाफ अभियान रहेगा जारी
थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले की जांच जारी है और पूछताछ में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने कहा कि गुरुआ थाना क्षेत्र में अपराध और अपराधियों के खिलाफ विशेष अभियान लगातार जारी रहेगा तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए नियमित रूप से छापेमारी की जाएगी.
