गया के मतासो सूर्य मंदिर के पास पोखर में डूबने से 11 वर्षीय छात्र की मौत

फतेहपुर के मतासो गांव में पोखर में डूबने से 11 वर्षीय अनिश कुमार की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, पुलिस जांच में जुटी है।

फतेहपुर प्रखंड के मतासो स्थित सूर्य मंदिर के समीप पोखर में डूबने से 11 वर्षीय किशोर की दर्दनाक मौत हो गई. मृतक की पहचान मतासो पंचायत के सुंदरचक गांव निवासी संतोष प्रसाद के पुत्र अनिश कुमार के रूप में हुई है. घटना के बाद गांव में मातम का माहौल है.

स्कूल से लौटने के बाद साइकिल लेकर निकला था अनिश

जानकारी के अनुसार अनिश बुधवार दोपहर स्कूल से घर लौटने के बाद साइकिल लेकर बाहर निकला था. कुछ देर बाद ग्रामीणों ने पोखर के किनारे उसकी साइकिल खड़ी देखी. इसके बाद लोगों को अनहोनी की आशंका हुई और स्थानीय गोताखोरों की मदद से पोखर में तलाश अभियान शुरू किया गया.

गोताखोरों ने बाहर निकाला. अस्पताल में डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

काफी मशक्कत के बाद गोताखोरों ने अनिश को पानी से बाहर निकाला. परिजन उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) फतेहपुर लेकर पहुंचे, लेकिन चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया. लंबे समय तक पानी में डूबे रहने के कारण उसकी जान नहीं बचाई जा सकी. घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

पुलिस जांच में जुटी. मुआवजा दिलाने की होगी प्रक्रिया

घटना की सूचना मिलते ही फतेहपुर थाना के एसआई सोनू कुमार और एएसआई जफर आलम पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी. समाचार लिखे जाने तक शव को पोस्टमार्टम के लिए नहीं भेजा जा सका था. वहीं अंचल अधिकारी अमिता सिन्हा को भी घटना की जानकारी दी गई. सीओ कार्यालय की ओर से बताया गया कि मृतक के परिजनों को आपदा विभाग से मिलने वाली सहायता राशि दिलाने के लिए आवश्यक प्रक्रिया पूरी की जाएगी.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >