Gaya: 'जीतते हैं तो EVM ठीक और हारने पर खराब', मांझी ने विपक्षी दलों पर बोला हमला

Gaya: जीतन राम मांझी ने कहा है कि विपक्षी पार्टियां देश की जनता को भ्रमित कर रही है. उन्हें देश के विकास से कोई लेना-देना नहीं है.

Gaya: केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी शुक्रवार को बिहार के गया स्थित गोदावरी मोहल्ले में अपने आवास पहुंचे. यहां पहुंचकर उन्होंने कार्यकर्ताओं से मुलाकात की. इसके बाद उन्होंने महाराष्ट्र व‍िधानसभा चुनाव हार के बाद ईवीएम पर गड़बड़ी के आरोपों पर विपक्ष को फटकार लगाई. उन्होंने पत्रकारों से बात करते हुए कहा, “सुप्रीम कोर्ट के जज ने हाल ही में कहा कि अगर आप जीतते हैं तो ईवीएम में कोई गड़बड़ी नहीं होती और अगर हारते हैं तो गड़बड़ी मानते हैं. यह वाकई चौंकाने वाली बात है क्योंकि जब देश के सर्वोच्च न्यायिक संस्थान के लोग इस तरह की बातें करते हैं तो फिर किसी और का कहना कितना मायने रखता है? ईवीएम में गड़बड़ी की बातें केवल लोगों को भ्रमित करने के ल‍िए है. इनका कोई ठोस आधार नहीं है और ऐसे वक्त में हमें इन बातों को नजरअंदाज करना चाहिए.”

यह भ्रम फैलाने की साजिश- मांझी

जीतन राम मांझी ने कहा, “कर्नाटक में अगर व‍िपक्ष की जीत हो गई, तो उसे सही माना जाता है, लेकिन अन्य जगहों पर हारने पर उसे गड़बड़ी कह दिया जाता है. यही दोहरा मापदंड है. एनडीए के लोग जब हारते हैं तो उसकी आलोचना नहीं करते बल्कि इसे स्वीकार कर लेते हैं. यह सब भ्रम फैलाने की साजिश है. व‍िपक्ष के पास कोई ठोस तर्क नहीं है, जबकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश को आत्मनिर्भर अर्थव्यवस्था की दिशा में आगे बढ़ा रहे हैं. वे चाहते हैं कि जनता को सही दिशा मिले.”

मांझी ने गिनाया काम

इसके बाद मांझी ने केंद्र सरकार की उपलब्धियां को गिनाते हुए कहा, ”गया में कॉरिडोर बन रहा है. कॉरिडोर बन जाने से गया की सूरत बदल जाएगी. अमृतसर-कोलकाता सड़क मार्ग बन रहा है. गया से दरभंगा तक सड़क बन रही है. गया को इंडस्ट्रियल एरिया भी घोषित किया गया है. सड़क बनने से इसका चहुंमुखी विकास होगा. जल्द ही गया में मेट्रो का काम शुरू होगा और गया मेट्रो सिटी के नाम से जाना जाएगा. इसके लिए हम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद देते हैं. फल्गु नदी में और ज्यादा पानी आए और आसपास की भूमि सिंचित हो, इसके लिए सोन नदी के पानी को लाया जाएगा. फल्गु नदी में साल भर पानी रहेगा और इसका लाभ यहां के लोगों को मिलेगा.”

इसे भी पढ़ें: पशुपति पारस ने सबके सामने चिराग पासवान पर दिया विवादित बयान, लगाए गंभीर आरोप

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >