Gaya Crime News: (बेलागंज से अजीत कुमार) जिले के बेलागंज थाना क्षेत्र के शेरपुर गांव में एक युवक की ईंट-पत्थर से मारकर हत्या किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. शुक्रवार सुबह घटना की जानकारी मिलते ही बेलागंज थाना के अपर थानाध्यक्ष कमलेश पासवान मौके पर पहुंचे और मामले की जांच में जुट गए.
गांव के बधार में मिला शव
मृतक की पहचान शांतनु कुमार उर्फ बहादुर (पिता- मुकेश कुमार) के रूप में की गई है. बताया जाता है कि युवक का शव गांव के बधार में मिला,जिससे पूरे इलाके में दहशत का माहौल कायम हो गया. ग्रामीणों के अनुसार युवक की हत्या ईंट-पत्थर से हमला कर की गई है. घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोग की भीड़ इक्ठ्ठा हो गई. वहीं मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.
सुबह सुबह हत्या से दहशत
घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए. वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.परिवार के सदस्यों ने दोषियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है. इस संबंध में अपर थानाध्यक्ष कमलेश पासवान ने बताया कि पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की छानबीन कर रही है.
मामले की जांच में जुटी पुलिस
परिवार के लोग आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं. इस संबंध में अपर थानाध्यक्ष कमलेश पासवान ने बताया कि शव को कब्जे में लेने की प्रक्रिया पूरी की जा रही है और कागजी कार्रवाई की जा रही है. पुलिस का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है. प्रारंभिक जांच के बाद ही हत्या के कारणों का खुलासा हो सकेगा.घटना के बाद गांव में तनाव और भय का माहौल बना हुआ है.
