Gaya News : उतरैन गांव के पास बस और ट्रक में टक्कर, दो घायल

Gaya News : गया-गोह मुख्य मार्ग के उतरैन गांव के समीप एक तेज रफ्तार ट्रक ने खड़े बस में जोरदार ठोकर मार दी. इसमें ट्रक का ड्राइवर और खलासी गंभीर रूप से घायल हो गये.

कोंच. गया-गोह मुख्य मार्ग के उतरैन गांव के समीप एक तेज रफ्तार ट्रक ने खड़े बस में जोरदार ठोकर मार दी. इसमें ट्रक का ड्राइवर और खलासी गंभीर रूप से घायल हो गये. दोनों को गया रेफर किया गया है. जानकारी के अनुसार, उतरैन गांव के समीप पहले से खड़ी बस में एक तेज रफ्तार ट्रक ने जोरदार ठोकर मार दी व पलट गया. इसमें रफीगंज थाना क्षेत्र के बिजोलिया गांव के रहने वाले ट्रक चालक नीतीश कुमार और खलासी रोशन कुमार गंभीर रूप से घायल हो गये. दोनों को स्थानीय लोगों के द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां से चिकित्सक ने दोनों को बेहतर इलाज के लिए गया रेफर कर दिया है. थानाध्यक्ष धनंजय कुमार सिंह ने बताया कि ट्रक द्वारा बस में ठोकर मारे जाने के बाद गाड़ी चालक और खलासी दोनों गंभीर रूप से घायल हो गये थे. दोनों को प्रारंभिक इलाज करने के उपरांत गया. रेफर किया गया है. वहीं गाड़ी को जब्त कर लिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >