गया कॉलेज में एनएसएस के सप्त दिवसीय विशेष शिविर का हुआ समापन, उत्कृष्ट स्वयंसेवक Best Volunteer Award से सम्मानित

गया कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के सात दिवसीय विशेष शिविर का सफलतापूर्वक समापन हुआ. समापन समारोह में उत्कृष्ट स्वयंसेवकों को 'बेस्ट वॉलिंटियर अवार्ड' से सम्मानित किया गया. यह शिविर युवाओं को समाजसेवा से जोड़ने में महत्वपूर्ण साबित हुआ.

Gaya Ji News: गया कॉलेज, गया जी में राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के तत्त्वावधान में आयोजित सात दिवसीय विशेष शिविर का बुधवार को उत्साह, अनुशासन और देशभक्ति के माहौल में सफलतापूर्वक समापन हो गया. समापन समारोह में गया जिला प्रशासन की ओर से जिला खेल पदाधिकारी नेहा कुमारी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता कॉलेज के प्राचार्य प्रो. सतीश सिंह चंद्र ने की.

कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन और एनएसएस गीत के साथ हुई. इस अवसर पर मगध विश्वविद्यालय के एनएसएस समन्वयक डॉ. पिंटू कुमार, बर्सर डॉ. मार्कंडेय पांडेय और एनसीसी एएनओ लेफ्टिनेंट संजय तिवारी सहित अन्य शिक्षक एवं बड़ी संख्या में स्वयंसेवक उपस्थित थे.

सातों दिन आयोजित हुईं सामाजिक सरोकार की विविध गतिविधियां

कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. राजेश कुमार मिश्रा ने शिविर की सात दिवसीय रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए बताया कि शिविर के दौरान युवाओं को समाजसेवा से जोड़ने के लिए कई अभियान चलाए गए, इनमें विकसित भारत युवा कनेक्ट कार्यक्रम, नशा मुक्त भारत अभियान, स्वच्छता अभियान एवं पौधारोपण/पर्यावरण संरक्षण, विभिन्न सांस्कृतिक प्रतियोगिताएं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ लाइव संवाद कार्यक्रम.

युवा शक्ति ही विकसित भारत की आधारशिला

मुख्य अतिथि नेहा कुमारी ने कहा कि युवा शक्ति ही विकसित भारत की आधारशिला है. उन्होंने युवाओं से अनुशासन, अच्छे संस्कार और सकारात्मक सोच अपनाकर राष्ट्र निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया. वहीं, डॉ. पिंटू कुमार ने स्वयंसेवकों को समाज के अंतिम व्यक्ति तक सेवा पहुंचाने की प्रेरणा दी.

उत्कृष्ट स्वयंसेवकों और प्रतिभागियों का सम्मान

समापन समारोह में शिविर के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले स्वयंसेवकों को पुरस्कृत किया गया. बेस्ट वॉलिंटियर अवार्ड (Best Volunteer Award) ईशा कुमारी, सोनू कुमार, निधि कुमारी एवं अमन राज चौरसिया को सम्मानित किया गया. वहीं रंगोली प्रतियोगिता में ईशा गुप्ता और उनकी टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया. कार्यक्रम का विधिवत समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ.

Also Read: गया जी: सुदर्शन बिगहा में ठनका गिरने से जला ट्रांसफॉर्मर, पूरे गांव की बिजली आपूर्ति ठप; ग्रामीण परेशान


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Haribansh kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >