Gaya: धनबाद-जम्मूतवी एक्सप्रेस ट्रेन के रूट में हुआ बदलाव, जानें अब किन स्टेशनों से गुजरेगी

Gaya: वरीय मंडल वाणिज्य प्रबंधक सह वरीय जनसंपर्क अधिकारी अमरेश कुमार ने बताया कि प्रयागराज मंडल में यार्ड रिमॉडलिंग का काम शुरू होनेवाला है. इस कारण कुछ ट्रेनों का परिचालन में बदलाव किया गया है.

Gaya: उत्तर मध्य रेलवे में प्रयागराज मंडल के प्रयागराज स्टेशन पर चलने वाले यार्ड रिमॉडलिंग कार्य के कारण ट्रेनों के परिचालन में बदलाव किया जायेगा. इस संबंध में वरीय मंडल वाणिज्य प्रबंधक सह वरीय जनसंपर्क अधिकारी अमरेश कुमार ने बताया कि प्रयागराज मंडल में यार्ड रिमॉडलिंग का काम शुरू होनेवाला है. इस कारण कुछ ट्रेनों का परिचालन में बदलाव किया गया है. उन्होंने बताया कि 19 अक्तूबर को धनबाद से खुलने वाली गाड़ी संख्या 03309 धनबाद- जम्मूतवी स्पेशल ट्रेन पं. दीन दयाल उपाध्याय- मिर्जापुर- प्रयागराज के रास्ते जायेगी. 20 अक्तूबर को जम्मूतवी से खुलने वाली गाड़ी संख्या 03310 जम्मूतवी- धनबाद स्पेशल, प्रयागराज- मिर्जापुर, पं. दीन दयाल उपाध्याय के रास्ते जायेगी.

आगमन व प्रस्थान की अलग-अलग व्यवस्था

गया रेलवे स्टेशन को वर्ल्ड क्लास स्टेशन बनाने का काम तेजी से चल रहा है. इसी के तहत यहां कंट्रोल गेट का ढांचा बनाने का काम शुरू कर दिया गया है. मशीन भी जल्द से जल्द मांगयी जायेगी. रेलवे स्टेशनों को हाइटेक बनाने के लिए रेलवे करोड़ों रुपये खर्च कर रहा है. वहीं डेल्हा साइड मध्य ओवरब्रिज से लेकर पटना की तरफ 100 मीटर तक सात नंबर प्लेटफॉर्म के पास कॉनकोर्स बनाने काम भी शुरू हो गया है.

गया जंक्शन पर रेल यात्रियों के लिए आगमन व प्रस्थान की अलग-अलग व्यवस्था कर दी गयी है. इससे भीड़ भाड़ का सामना नहीं करना पड़ रहा है. एक्सेस कंट्रोल गेट बनने के बाद दूसरे फेज में मुख्य प्रवेश स्टेशन भवन में डिपार्चर लॉबी, बैगेज स्कैनर के साथ सुरक्षा जांच क्षेत्र, हेल्प डेस्क क्षेत्र, प्रस्थान हॉल, शौचालय, आरपीएफ कक्ष और हेड टीसी कक्ष जैसी विभिन्न सुविधाएं होंगी.

इसे भी पढ़ें: महिला शिक्षक को अश्लील फोटो और धमकी देने वाले शिक्षक के खिलाफ एक्शन, हुआ निलंबित

जम्मू-कश्मीर में आतंकवादियों ने की बिहारी व्यक्ति की हत्या, गोलियों से छलनी शव बरामद

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >