Gaya ji News : कोंच थाना पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में दो लोगों को गिरफ्तार किया है. एएसआइ सुरेश कुमार ने पुलिस बल के साथ पड़रावां मोड़ के समीप वाहन जांच के दौरान एक मोटरसाइकिल के साथ पांच लीटर देशी महुआ शराब बरामद की. इस दौरान शराब के कारोबारी गोह थाना छेत्र के चपरा निबासी शैलेश यादव गिरफ्तार कर लिया गया. वही कुछ दिन पूर्ब बरामद शराब मामले मे मनोज यादव को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है. जानकारी के अनुसार, लगभग 15 दिन पूर्व मनोज यादव के घर से करीब 10 लीटर देशी महुआ शराब बरामद हुई थी, जिसके बाद वह फरार चल रहा था. थानाध्यक्ष सुदेह कुमार ने बताया कि क्षेत्र में अवैध शराब के कारोबार के विरुद्ध पुलिस का अभियान लगातार जारी रहेगा.
पांच लीटर महुआ शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार, फरार अभियुक्त भी दबोचा गया
गया पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर दो अलग-अलग मामलों में दो लोगों को गिरफ्तार किया है. वाहन जांच के दौरान पांच लीटर देशी महुआ शराब बरामद की गई है, जिससे अवैध शराब के कारोबार पर नकेल कसी गई है.

गिरफ्तार तस्कर | Prabhat Khabar Network