भैंस पर दो पक्षों ने जताया दावा, अब DNA टेस्ट बताएगा असली मालिक कौन; IG ने दिए जांच के आदेश

गया जी जिले में भैंस के मालिकाना हक को लेकर अनोखा विवाद DNA जांच तक पहुंच गया है. मगध रेंज के IG ने दोनों पक्षों के दावों की सच्चाई जानने के लिए DNA टेस्ट कराने का आदेश दिया है. यह जांच भैंस के असली मालिक की पहचान करने में मदद करेगी.

Gaya Buffalo DNA Test (संजीव कुमार सिन्हा) : गया जी जिले के अतरी थाना क्षेत्र में भैंस के मालिकाना हक को लेकर चल रहा विवाद अब DNA जांच तक पहुंच गया है. मामले की गंभीरता को देखते हुए मगध रेंज के IG विकास वैभव ने दोनों पक्षों के दावों की पुष्टि के लिए DNA जांच कराने का निर्देश दिया है.

जानकारी के अनुसार, विवाद की शुरुआत 14 अगस्त के आसपास हुई, जब सूरज यादव की भैंस भटककर कहीं चली गई थी. बाद में भैंस प्रकाश मांझी के घर पर मिली. मामला थाने तक पहुंचा तो दोनों पक्षों ने भैंस पर अपना-अपना दावा पेश किया.

भैंस के दावे को लेकर दोनों पक्षों के तर्क

सूरज यादव का कहना है कि भैंस उनकी है और उसी भैंस ने बच्चे को जन्म दिया था, जिसके बाद से भैंस उनके पास थी. वहीं, दूसरे पक्ष की ओर से भी भैंस के मालिकाना हक को लेकर दावा किया गया है.

ग्रामीणों की मध्यस्थता के बाद भी जारी रहा विवाद

ग्रामीणों के कहने पर भैंस को सूरज यादव के सुपुर्द किए जाने के बाद भी विवाद समाप्त नहीं हुआ. इसके बाद मामले की जांच के लिए वरीय अधिकारियों को हस्तक्षेप करना पड़ा.

असली मालिक की पहचान के लिए IG का DNA टेस्ट का निर्देश

IG विकास वैभव ने बताया कि दोनों पक्षों के दावों की जांच की जा रही है. भैंस के वास्तविक स्वामी का निर्धारण कैसे किया जाए, इस पर भी कार्रवाई की जा रही है. जरूरत पड़ने पर दोनों पक्षों के दावों की पुष्टि के लिए DNA टेस्ट कराने का निर्देश दिया गया है.

Also Read : दो साल बाद वापस मिला गुम हुआ iPhone, फोन हाथ में आते ही शिक्षिका की खुशी का नहीं रहा ठिकाना

ग्रामीण एसपी को जांच व आवश्यक कार्रवाई का निर्देश

मामले में ग्रामीण एसपी को भी आवश्यक कार्रवाई और जांच के निर्देश दिए गए हैं. DNA जांच की रिपोर्ट के बाद भैंस के वास्तविक मालिकाना हक को लेकर स्थिति स्पष्ट होने की उम्मीद है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >