Gaya Ji : चाकंद थाना पुलिस ने अवैध बालू खनन और परिवहन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए सोमवार को दो बालू लदे ट्रैक्टर जब्त किये. पुलिस की इस कार्रवाई से अवैध बालू कारोबारियों में हड़कंप मच गया.
अवैध बालू लदे ट्रैक्टर जब्त
चाकंद थाना पुलिस ने रहीमबिगहा और मूरकट्टा इलाके में कार्रवाई की. दोनों स्थानों से पुलिस ने अवैध बालू लदे ट्रैक्टरों को पकड़ा. जब्त किये गये वाहनों को थाने लाकर आगे की कार्रवाई की जा रही है.
ट्रैक्टर मालिक और चालक पर प्राथमिकी
चाकंद थानाध्यक्ष शिवम कुमार ने बताया कि अवैध बालू लदे ट्रैक्टर के मालिक और चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी है. पुलिस ने मामले में संबंधित लोगों की पहचान और उनकी भूमिका की जानकारी जुटानी शुरू कर दी है.
पुलिस कर रही मामले की जांच
पुलिस के अनुसार, अवैध बालू के परिवहन पर रोक लगाने के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है. जब्त ट्रैक्टरों के संबंध में पुलिस आगे की जांच कर रही है और मामले से जुड़े अन्य लोगों के बारे में भी जानकारी जुटायी जा रही है.
