गया जी : कुएं में जहरीली गैस से चार की मौत, 7 तस्वीरों में देखें हादसे से रेस्क्यू तक की पूरी कहानी

1 / 8
गया जी : कुएं में जहरीली गैस से चार की मौत, 7 तस्वीरों में देखें हादसे से रेस्क्यू तक की पूरी कहानी
फुल स्क्रीन में देखें

कुएं से शवों को निकालने के दौरान जुटी पुलिस, ग्रामीण और रेस्क्यू टीम

गया जिले में कुएं में जहरीली गैस के रिसाव से चार लोगों की दुखद मौत हो गई. बोरिंग के दौरान एक व्यक्ति के गिरने के बाद, उसे बचाने उतरे तीन अन्य लोग भी जान गंवा बैठे. रेस्क्यू ऑपरेशन की पूरी कहानी.

2 / 8
फुल स्क्रीन में देखें

इसी कुएं में जहरीली गैस की चपेट में आए चारों

बोरिंग में पाइप डालने के दौरान कुएं में गिर गए विजय चौधरी

गया जी जिले के डोभी के गढ़ करमौनी गांव में शुक्रवार सुबह सिंचाई के लिए कुएं के अंदर किए गए बोरिंग में पाइप डालने का काम चल रहा था. 40 वर्षीय विजय चौधरी अपने बड़े बेटे 22 वर्षीय विकास चौधरी के साथ कुएं पर पहुंचे. कुएं के अंदर उतरते समय विजय चौधरी सीढ़ी पर ही चक्कर खाकर गिर गए.

3 / 8
फुल स्क्रीन में देखें

इसी कुएं में एक-दूसरे को बचाने के दौरान फंस गए चार लोग

एक-दूसरे को बचाने उतरे चार लोग, कुएं में ही फंस गए

विजय चौधरी को बचाने के लिए चमारी मांझी और दिलचंद मांझी कुएं के अंदर गए. जहरीली गैस की वजह से तीनों बेहोश हो गए. इसके बाद विजय के बेटे विकास चौधरी ने भी उन्हें बचाने के लिए कुएं में छलांग लगा दी. देखते ही देखते चारों कुएं के अंदर फंस गए.

4 / 8
फुल स्क्रीन में देखें

घटनास्थल पर जुटी ग्रामीणों की भीड़

कुएं में फंसे लोगों को बचाने के लिए जुटे ग्रामीण

चार लोगों के कुएं में फंसने की खबर मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे. कुएं में जहरीली गैस होने के कारण कोई भी सीधे अंदर जाने की हिम्मत नहीं कर पा रहा था. ग्रामीणों ने रस्सी की मदद से बचाव की कोशिश शुरू की.

5 / 8
फुल स्क्रीन में देखें

पुलिस और अग्निशमन कर्मी रेस्क्यू करते हुए

ऑक्सीजन मास्क के साथ कुएं में उतरे अग्निशमन कर्मी

घटना की सूचना मिलने पर डोभी पुलिस और अग्निशमन दल मौके पर पहुंचा. अग्निशमन कर्मी ऑक्सीजन मास्क और सिलेंडर के साथ कुएं में उतरे. इसी दौरान रेस्क्यू करते हुए अग्निशमन कर्मी अजीत कुमार भी बेहोश हो गए. टीम ने किसी तरह विजय चौधरी को बाहर निकाला, लेकिन अस्पताल में डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

6 / 8
फुल स्क्रीन में देखें

कुएं में फंसे लोगों के शवों को बाहर निकालने में जुटी SDRF की टीम.

SDRF ने संभाला रेस्क्यू, आधे घंटे की कोशिश के बाद मिले शव

जब स्थिति गंभीर गंभीर हो गई उसके बाद SDRF की टीम को मौके पर बुलाया गया. टीम ने हुक की मदद से कुएं के अंदर रेस्क्यू शुरू किया. करीब आधे घंटे की कोशिश के बाद चमारी मांझी और विकास चौधरी के शवों को बाहर निकाला.

7 / 8
फुल स्क्रीन में देखें

हादसे के बाद रोते-बिलखते परिजन

चार मौतों से गांव में पसरा मातम, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

इस हादसे में विजय चौधरी, विकास चौधरी, चमारी मांझी और दिलचंद मांझी की मौत हो गई. चारों शवों की जांच-पड़ताल और पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए मगध मेडिकल कॉलेज भेजा गया. हादसे के बाद गांव में मातम पसरा है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

8 / 8
फुल स्क्रीन में देखें

हादसे के बाद आर्थिक मदद को लेकर जानकारी देते अधिकारी

मृतकों के परिवारों को आर्थिक मदद का भरोसा

डोभी बीडीओ लक्ष्मण कुमार ने बताया कि मुख्यमंत्री पारिवारिक सहायता के तहत प्रत्येक परिवार को तत्काल 20-20 हजार रुपये दिए जाएंगे. इसके अलावा आपदा प्रबंधन के तहत चार-चार लाख रुपये की सहायता के लिए सरकार को प्रस्ताव भेजा जाएगा.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By सूर्यकांत कुमार

सूर्यकांत कुमार तीन वर्षों से हिंदी डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. स्थानीय और हाइपरलोकल पत्रकारिता में विशेष अनुभव रखते हैं. कंटेंट राइटिंग के साथ-साथ वीडियो एडिटिंग और वॉयस ओवर का भी व्यावहारिक अनुभव रखते हैं. उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत एक डिजिटल न्यूज चैनल से की और विभिन्न डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर कार्य करते हुए समाचार लेखन और डिजिटल कंटेंट प्रोडक्शन का अनुभव हासिल किया है. इसके अलावा खेल और मनोरंजन से जुड़ी खबरों में भी विशेष रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >