कुरीसराय गांव स्थित बौद्ध मठ के पास हुई मारपीट में सात अरेस्ट

बेलागंज थाना क्षेत्र के कुरीसराय गांव के स्थित बौद्ध मठ के समीप मंगलवार की देर शाम हुई दो पक्षों में हिंसक झड़प के बाद दोनों पक्षों ने कई लोगों को नामजद आरोपित बनाते हुए प्राथमिकी दर्ज करायी है.

बेलागंज. बेलागंज थाना क्षेत्र के कुरीसराय गांव के स्थित बौद्ध मठ के समीप मंगलवार की देर शाम हुई दो पक्षों में हिंसक झड़प के बाद दोनों पक्षों ने कई लोगों को नामजद आरोपित बनाते हुए प्राथमिकी दर्ज करायी है. वहीं, बेलागंज थाने की पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सात नामजद आरोपितों को गिरफ्तार किया है. थानाध्यक्ष धनंजय कुमार ने बताया कि मंगलवार की शाम कुरीसराय गांव स्थित बौद्ध मठ के समीप कुछ मामले को लेकर दो पक्षों में झड़प हो गयी. वरीय अधिकारियों को सूचित करते हुए घटनास्थल पर पहुंचे. स्थिति को नियंत्रित किया. इस दौरान हुए हिंसक झड़प में दोनों पक्षों की ओर से चार लोग जख्मी हो गये. उन्हें तत्काल इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेलागंज में भर्ती कराया गया. इसके उपरांत जिला मुख्यालय से पहुंचे अधिकारियों ने भी घटनास्थल का मुआयना कर शांति बनाने की अपील की. वहीं, घटना को लेकर दोनों पक्षों द्वारा बेलागंज थाने में अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. जिसके पुलिस द्वारा कार्रवाई करते हुए दोनों पक्षों की ओर से सात नामजद आरोपितों को गिरफ्तारी किया गया है. थानाध्यक्ष ने बताया कि स्थिति नियंत्रण में है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Roshan kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >